पोस्टमार्टम रिपोर्ट: नजदीक से मारी गई अख्तर खान को 12 बोर की गोली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दादरी में मुठभेड़ के दौरान शहीद अख्तर खान को 12 बोर की गोली मारी गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनकी गर्दन से गोली के प्लास्टिक के तत्व बरामद हुए हैं। बदमाशों ने नजदीक से उन पर 12 बोर की गोली चलाई थी। गर्दन से मिले प्लास्टिक के तत्व को पुलिस को सौंप दिया गया है।
गोली नजदीक से चलाई गई थी, जिसके कारण छर्रे पूरी तरह खुल नहीं पाए। मौके से बरामद अख्तर खान की पिस्टल पर उनके ही फिंगर प्रिंट मिले हैं। हालांकि, गोली का खुलासा फोरेंसिक जांच में होगा। गोली सामने से गले को चीरते हुए निकली थी।
डॉक्टरों द्वारा दी गई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने से साढ़े तीन सेमी गुणे तीन सेमी का घाव बताया गया था। गोली श्वास नली को फाड़ते हुए कंधे की हड्डी तोड़ते हुए दो गुणे दो सेंटीमीटर का घाव करते हुए निकल गई थी। दरोगा का सायं तीन बजे नोएडा में पोस्टमार्टम किया गया था। उन्हें सामने से गोली मारी गई थी
गोली लगने से सांस की नली फट गई थी
इस दौरान उनका चेहरा हल्का सा दूसरी तरफ था। गोली लगने से सांस की नली फट गई थी और ब्लॉकेज के कारण उन्हें दिल का दौरा पड़ा था जिससे उनकी मौत हो गई। इसके अलावा शरीर पर अन्य किसी हिस्से पर कोई चोट के निशान नहीं थे।
किस हथियार से गोली मारी गई, इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है। गर्दन में गोली से बने साढ़े तीन गुणे तीन एमएम के छेद के आधार पर अभी हथियार की पहचान करने में पुलिस जुटी हुई है। जांच को पुलिस ने गोपनीय कर रखा है।
पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ये साफ नहीं हो पाया है कि अख्तर खान को कैसी गोली लगी है। उनके शरीर में जो गोली के निशान मिले हैं, उसकी जांच की जा रही है। फोरेंसिक जांच के लिए पिस्टल और मौके से बरामद खोखे भेज दिए गए हैं।