फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The alcohol smuggler arrested well-known companies, particularly in the container truck was supplied

नामी कंपनियों की शराब के तस्कर गिरफ्तार, विशेष कंटेनर ट्रक में करते थे सप्लाई

Sun, 26 Jun 2016 01:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 26 Jun 2016 01:49 AM IST
विज्ञापन
The alcohol smuggler arrested well-known companies, particularly in the container truck was supplied
arrest - फोटो : demo pic

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने पंजाब से ले जाकर गुजरात में शराब तस्करी करने के मामले में दो आरोपियों को दबोचा है। इनकी पहचान भोगीपुरा, आगरा निवासी कप्तान सिंह और छीपीटोला, आगरा निवासी भगवान सिंह के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों के पास से एक ट्रक समेत नामी कंपनियों की शराब बरामद की है। गुजरात में शराब पर पाबंदी होने की वजह से गैंग एक खास तरह के कंटेनर ट्रक में शराब पैक कर लुधियाना से गुजरात वाया दिल्ली-महाराष्ट्र लेकर जाता था।
विज्ञापन


पकड़े गए दोनों आरोपी ट्रक चालक हैं। इनको एक ट्रिप के लिए 15 हजार रुपये मिलते थे।अपराध शाखा के संयुक्त आयुक्त रवींद्र यादव ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी कि कुछ लोग ट्रक से अवैध शराब लेकर लुधियाना से गुजरात जाने वाले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह ट्रक दिल्ली से गुजरेगा। सूचना के बाद पुलिस टीम ने प्रगति पावर स्टेशन के पास ट्रक को रोक लिया। पूछताछ में चालक ने बताया कि वह लकड़ी के बक्सों में केमिकल लेकर जा रहे हैं। 


उन लोगों ने पेपर भी दिखाए लेकिन जब पुलिस ने लकड़ी के बक्सों को तोड़कर देखा तो उनमें नामी कंपनी में शराब बरामद हुई। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह ट्रक चालक हैं। सन्नी नामक आरोपी शराब का मुख्य तस्कर है। वह लुधियाना से शराब गुजरात भेजता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed