{"_id":"5838566c4f1c1b462413d498","slug":"thak-thak-gang-looted-more-than-50-laptops-in-three-months-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठक-ठक गिरोह ने तीन माह में कार के शीशे तोड़ 50 से अधिक लैपटॉप उड़ाए ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ठक-ठक गिरोह ने तीन माह में कार के शीशे तोड़ 50 से अधिक लैपटॉप उड़ाए
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 26 Nov 2016 07:50 AM IST
सार
लेपटॉप
-नोएडा में हर रोज एक से दो लेपटॉप हो रहे चोरी
-ठक-ठक गिरोह का एक भी सदस्य नहीं हुआ गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर में ठक-ठक गिरोह ने लोगों की कार के शीशे तोड़कर पिछले तीन माह में 50 से अधिक लेपटॉप चोरी कर लिए हैं। मगर बड़ी बात यह है कि अभी तक एक भी लेपटॉप पुलिस बरामद नहीं कर पाई है। बृहस्पतिवार को भी सेक्टर-41 में एटीएम से रुपये निकालने गए व्यक्ति की कार का शीशा तोड़कर लेपटॉप चुरा लिया।
विज्ञापन
नोएडा सेक्टर-40 निवासी बी कौशिक बृहस्पतिवार शाम को सेक्टर-41 स्थित एटीएम से रुपये निकालने के लिए लाइन में लगे थे और वहां पर करीब 35 मिनट लग गए। जब वह वापस कार के पास आए तो गाड़ी का शीशा टूटा हुआ मिला। जिससे लेपटॉप भी गायब था। इसके अलावा कुछ नकदी और कीमती कागज भी चुरा लिए।
विज्ञापन
पीड़ित ने सेक्टर-39 कोतवाली में मामले की तहरीर दे दी है। दरअसल, शहर में ठक-ठक गिरोह ने आतंक मचा रखा है। बाजार में खरीदारी करने के लिए जा रहे लोगों को अधिक निशाना बना रहे हैं। इसके अलावा पंचर होने की बात कहकर, विंड स्क्रीन पर अंडा फेंककर या ऑयल डालकर भी यह बदमाश लोगों की कार से लेपटॉप आदि उड़ा रहे हैं।
विज्ञापन
पिछले तीन माह में 50 से अधिक लेपटॉप चोरी जा चुके हैं लेकिन बड़ी बात यह है कि तीन माह में आज तक एक भी लेपटॉप बरामद किया है और न ही बदमाश गिरफ्तार किया जा सका है।