फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   thailand colonel arrested in igi airport with 50 cartridge

50 कारतूस लेकर भारत आ गया थाइलैंड का कर्नल, एयरपोर्ट पर हुआ खुलासा

Fri, 24 Aug 2018 04:01 AM IST
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 24 Aug 2018 04:01 AM IST
विज्ञापन
thailand colonel arrested in igi airport with 50 cartridge

डोमेस्टिक एयरपोर्ट पर थाइलैंड के एक कर्नल के बैग से 50 कारतूस बरामद किए गए। कर्नल थाइलैंड से एक डेलीगेशन के साथ भारत आए थे और ईद के मौके पर लखनऊ जा रहे थे। इस घटना से आईजीआई एयरपोर्ट पर सुरक्षा की पोल खुल गई है। साथ ही इसे देश की सुरक्षा में बहुत बड़ी खामी माना रहा है कि एक विदेशी कारतूस लेकर देश में आ गया है। 

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस संबंधित एयरलाइंस को भी पत्र लिखने जा रही है। हालांकि एंबेसी के हस्तक्षेप के बाद कर्नल को फिलहाल गिरफ्तार नहीं किया गया है, लेकिन उसके खिलाफ केस दर्ज हो चुका है।
विज्ञापन

 
आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस अधिकारियों के अनुसार नारिपोर्न खूमनर्क (54) थाईलैंड में कर्नल है। वह करीब 70 लोगों के डेलीगेशन के साथ 21 अगस्त को भारत आए थे। रात में वह दिल्ली में ठहरे थे। 22 अगस्त की सुबह डोमेस्टिक एयरपोर्ट से इंडिगो की फ्लाइट से लखनऊ जा रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

thailand colonel arrested in igi airport with 50 cartridge
IGI Delhi

डेलीगेशन को ईद के मौकेपर लखनऊ में एक कार्यक्रम में शामिल होना था। एयरपोर्ट पर जब उनके बैग को चैक किया जा रहा था तो बैग से 50 कारतूस बरामद किए गए। डायल के सिक्यूरिटी व विजिलेंस विभाग के वेदप्रकाश ने इसकी शिकायत डोमेस्टिक एयरपोर्ट को दी।

पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्जकर जांच शुरू की। थाईलैंड एंबेसी के हस्तक्षेप के बाद कर्नल को गिरफ्तार नहीं किया गया, हालांकि उनसे अंडरटेकिंग लिखवाई गई है। आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस अधिकारियों के अनुसार जांच के आदेश दे दिए गए हैं कि कर्नल इतनी मात्रा में कारतूस देश में लाने में कैसे कामयाब हो गया और चैकिंग के दौरान क्यों नहीं पकड़े में आए।

पुलिस उस एयरलाइंस को पत्र लिखने जा रही है जिससे कर्नल भारत आए थे। दिल्ली पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है। पुलिस उनकी गिरफ्तारी पर भी विचार कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed