{"_id":"8b2ee4a32c25711595a2ceec9e71f52c","slug":"textile-trader-sought-20-million-rngdari","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपड़ा व्यापारी से मांगी 20 लाख की रंगदारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कपड़ा व्यापारी से मांगी 20 लाख की रंगदारी
अमर उजाला, साहिबाबाद
Updated Fri, 18 Jul 2014 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिप्रा सनसिटी निवासी कपड़ा व्यापारी से पसौंडा के तीन बदमाशों ने 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। पैसे नहीं देने पर उसे और बच्चों को जान से मारने की धमकी दी जा रही है।
विज्ञापन
डरे सहमे व्यापारी ने बृहस्पतिवार को एसएसपी से गुहार लगाई। जिसके बाद थाना साहिबाबाद में रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है।
मूलरूप से मोदीनगर के रहने वाले कपड़ा कारोबारी अर्शी मलिक कुछ समय पहले तक पसौंडा गांव में रह रहे थे। आरोप है कि करीब तीन माह पहले पसौंडा में रहने वाले हिस्ट्रीशीटर युनुस उर्फ काला, मौसम और नवाब ने उन्हें फोन कर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
उन्होंने तीनों बच्चाें के अपहरण करने की बात कहकर धमकाया। बदमाशों ने उनसे साढ़े 12 लाख रुपये एेंठ लिए। व्यापारी के अनुसार इसके कुछ दिन बाद काला किसी मामले में जेल चला गया। जिसके बाद वे अपने परिवार के साथ पसौंडा छोड़कर शिप्रा सनसिटी में रहने लगे।
विज्ञापन
अब करीब तीन माह बाद तीनों बदमाश उन्हें फोन कर फिर से धमका रहे हैं और 20 लाख की रंगदारी मांग रहे हैं। रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। अर्शी के अनुसार कुछ युवक उनके बच्चों के स्कूल के बाहर खड़े हो जाते हैं और उन्हें भी धमकाते हैं।
बृहस्पतिवार को एसएसपी के आदेश पर थाना साहिबाबाद में मामला दर्ज कर लिया गया है। एसओ हरिदयाल यादव ने बताया कि 24 घंटे में आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। हालांकि इस बात की भी जांच की जा रही है कि व्यापारी ने जब साढ़े बारह लाख दिए तब पुलिस से शिकायत क्यों नहीं की।
बदमाशों के डर से छोड़ा घर
पीडि़त व्यापारी के अनुसार बदमाशों के डर से वह पसौंडा से अपना घर छोड़कर अब इंदिरापुरम के शिप्रा सनसिटी में रह रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने अपने बच्चों का स्कूल भी बदलवाकर उनका दाखिला नए स्कूल में करवा दिया है।
मगर बदमाश यहां भी उन्हें धमका रहे हैं। व्यापारी के अनुसार उनके पास बदमाशों को देने के लिए कुछ नहीं। उन्होंने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है।