फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Tenant kills his landlady and her daughter

किराएदार ने मकान मालकिन और उसकी बेटी को मार डाला

Thu, 20 Feb 2014 09:41 AM IST
Updated Thu, 20 Feb 2014 09:41 AM IST
विज्ञापन
Tenant kills his landlady and her daughter

नोएडा के जीतराम कॉलोनी, भंगेल में एक किराएदार ने मकान हड़पने के लिए मकान मालकिन और उसकी बेटी का कत्ल कर दिया। कत्ल के बाद आरोपी ने शव यमुना में फेंक दिए। मामले का खुलासा होने पर पुलिस ने आरोपी और उसके साले को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में कुछ और लोगों की तलाश है।

विज्ञापन


सीओ थर्ड राजकुमार मिश्र ने बताया कि 55 वर्षीय राजबाला के पति दिल्ली नगर निगम में हेल्पर थे। वह अपने पति के साथ दिल्ली के सरकारी आवास में रहती थीं। पति की मौत के बाद राजबाला अपनी 15 वर्षीय बेटी प्रियंका के साथ पिछले साल जुलाई में जीतराम कॉलोनी स्थित अपने मकान में रहने लगीं।
विज्ञापन


अगस्त में राजबाला ने अपने मायके वालों के परिचित बॉबी को किराएदार रखा था। मकनपुर खादर, थाना दनकौर निवासी बॉबी नया गांव में ढाबा चलाता था।

पांच महीने से लापता थीं मां-बेटी

Tenant kills his landlady and her daughter

पिछले साल सात अक्तूबर को मां-बेटी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गईं। आस-पास रहने वालों ने जब बॉबी से पूछा, तो उसने बताया कि राजबाला अपनी बीमारी का इलाज कराने के लिए दिल्ली चली गई हैं।

मायके वाले और ससुराल वाले राजबाला के घर नहीं आते-जाते थे, इस वजह से किसी ने पुलिस को खबर नहीं की और न शक जाहिर किया। लेकिन, कुछ दिन पहले राजबाला का जेठ वीर सिंह आया, तो पड़ोसियों से पता चला कि पांच माह से मां-बेटी घर पर नहीं हैं।

वीर सिंह ने दिल्ली में पूछताछ की, तो वहां भी किसी परिचित के पास मां-बेटी की सूचना नहीं थी। वीर सिंह को किराएदार पर शक हुआ, तो उसने थाना फेज टू पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जांच शुरू की, तो बॉबी और उसका परिवार फरार हो गया।

आरोपी और उसका साला पुलिस गिरफ्त में

Tenant kills his landlady and her daughter

बॉबी का नाबालिग साला पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पूछताछ में उसने बताया कि बॉबी ने अपने भाई व दोस्त के साथ मिल कर सात अक्तूबर को राजबाला और उसकी बेटी की मकान में ही गला घोंट कर हत्या कर दी थी।

इसके बाद राजबाला की कार में ही दोनों शव रख कर वाजिदपुर गांव के पास यमुना नदी में फेंक दिया था। खुलासे के बाद पुलिस ने घेराबंदी कर बॉबी को भी पकड़ लिया और कार भी बरामद कर ली। पुलिस को बॉबी की पत्नी चंचल, भाई किशन कौशिक व दोस्त दीपक की तलाश है।

पुलिस ने कहा कि वह बहुत जल्द बाकी आरोपियों को भी पकड़ लेगी।

विज्ञापन

अकेलेपन का फायदा उठाया

Tenant kills his landlady and her daughter

पूछताछ में बॉबी ने बताया कि राजबाला के यहां मायके वाले और ससुराल वाले नहीं आते-जाते थे। मां-बेटी अकेले ही मकान में रहती थीं।

जिसे देख मकान हड़पने की नीयत से उसने हत्या की योजना बनाई और दोस्त व भाई के साथ मिल कर उसे अंजाम दे दिया। पुलिस ने यमुना नदी में शव की खोज कराने का प्रयास किया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका।

पिछले साल मां-बेटी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गईं। लोगों ने जब बॉबी से पूछा, तो उसने बताया कि राजबाला अपनी बीमारी का इलाज कराने के लिए दिल्ली चली गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed