फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   teenager was beating on small things by mistress in house

किशोरी को भूखा रखकर छोटी-छोटी बातों पर पीटती थी मालकिन

Thu, 25 Aug 2016 10:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 25 Aug 2016 10:38 AM IST
विज्ञापन
teenager was beating on small things by mistress in house
उत्पीड़न

हौजखास इलाके में बंधक बनाकर किशोरी को जबरन काम घरेलू काम करवाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक एनजीओ के साथ मिलकर किशोरी को मुक्त कराया है। 

विज्ञापन


ब्यूटी पॉर्लर चलाने वाली महिला पर किशोरी को प्रताड़ित कर जबरन घरेलू काम करवाने का आरोप है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी महिला से पूछताछ शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


वहीं किशोरी को सीडब्ल्यूसी में पेश कर लाजपत नगर स्थित चाइल्ड होम भेज दिया गया है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि पीड़िता को मानव तस्करी के जरिये दिल्ली लाकर उससे जबरन घरेलू कार्य करवाया जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

मानव तस्करी के जरिये झारखंड से दिल्ली लाने की आशंका

teenager was beating on small things by mistress in house

पुलिस के मुताबिक, एक एनजीओ के जरिये 16 वर्षीय किशोरी ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई थी। उसका कहना था कि करीब छह माह पूर्व माता-पिता की इजाजत के बाद एक जानकार उसे दिल्ली नौकरी दिलवाने के लिए लाया था। 

यहां लाकर उसे हौजखास स्थित रानी नामक महिला के मकान में नौकरी पर रखवा दिया गया। किशोरी का आरोप है कि रानी उसे छोटी-छोटी बातों पर बुरी तरह पीटती थी। 

यहां तक कि उसे खाना भी नहीं दिया जाता था। उसने वहां से जाने का प्रयास किया तो रानी ने उसे धमकाया था। किशोरी ने किसी जानकार के जरिये एनजीओ से मदद मांगी थी। 

एनजीओ की शिकायत पर पुलिस ने किशोरी को मुक्त कराया। बाद में उसका बयान लेकर रानी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। अब उससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed