{"_id":"002b01a3aed0c86d16f2cec78acb69c3","slug":"teacher-try-to-suicide-in-police-custody","type":"story","status":"publish","title_hn":"5वीं की छात्रा का वो इल्जाम नहीं सह पाया टीचर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
5वीं की छात्रा का वो इल्जाम नहीं सह पाया टीचर
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 01 Feb 2014 05:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रणहौला इलाके में पांचवीं कक्षा की छात्रा के साथ छेड़छाड़ के आरोप में हिरासत में लिए गए टीचर ने थाने में पेपर कटर से अपना गला रेत लिया। उसे पुलिस ने तत्काल पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे लोक नायक अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी टीचर के खिलाफ छेड़छाड़, पोक्सो और खुदकुशी के प्रयास का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, 12 वर्षीय बच्ची परिजनों के साथ रणहौला इलाके में रहती है। वह इलाके के ही एक सरकारी स्कूल में पांचवीं में पढ़ती है। बच्ची अपने छोटे भाई के साथ पड़ोस में रहने वाले सुरेश (35) के घर ट्यूशन पढ़ती है। बृहस्पतिवार रात ट्यूशन से आने के बाद वह रोने लगी। मां ने पूछताछ की, तो उसने बताया कि टीचर ने छेड़छाड़ की है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: होटल में रंगरलियां मनाती पकड़ी गईं छात्राएं
परिजन बच्ची को लेकर थाने पहुंचे और छेड़छाड़ की शिकायत की। बच्ची ने बताया कि पढ़ाई में गलती होने पर टीचर ने भाई-बहन को मुर्गा बना दिया। उसके बाद कपड़े खोलकर अश्लील हरकत करने लगा। पुलिस ने बच्ची की शिकायत पर टीचर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
रणहौला थाना पुलिस ने शुक्रवार सुबह आरोपी टीचर को हिरासत में लेकर थाने लाकर पूछताछ शुरू की। इस दौरान उसने थाने में रखे पेपर कटर से अपनी गर्दन रेत ली। घटना के बाद थाने में हड़कंप मच गया और आरोपी टीचर को तुरंत पास के अस्पताल में पहुंचाया।
वहां से उसे लोकनायक अस्पताल के रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस का कहना है कि उसके हालत में सुधार है। टीचर शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। परिवार वालों ने पुलिस पर लापरवाही बरतने और हत्या का प्रयास करने का आरोप लगाया है।