फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Teacher became target of ATM fraudulents

ATM कार्ड ब्लॉक होने के नाम पर की ठगी

Thu, 29 May 2014 02:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Thu, 29 May 2014 02:35 PM IST
विज्ञापन
Teacher became target of ATM fraudulents

फरीदाबाद पुलिस के बार-बार आगाह किए जाने के बाद भी लोग एटीएम धोखाधड़ी के शिकार हो जा रहे हैं।

विज्ञापन


सेक्टर-28 पुलिस चौकी क्षेत्र में किसी व्यक्ति ने एक शिक्षिका के एटीएम कार्ड नंबर से धोखा करके पांच हजार रुपये निकाल लिए। शिक्षिका को इसकी जानकारी मोबाइल पर मैसेज आने पर लगी।

सेक्टर-28 में अपने परिवार के साथ रहने वाली आशा अरोड़ा दिल्ली के एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षिका हैं। अरोड़ा ने बताया कि उनका एक निजी बैंक में अकाउंट है।
विज्ञापन


मंगलवार रात करीब नौ बजे उनके मोबाइल पर फोन आया। कॉलर ने उनसे कहा कि वह बैंक के कस्टमर केयर मुंबई ब्रांच से बोल रहा है। कॉलर ने अपना नाम राहुल वर्मा बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: हादसों का दिनः 10 घ्ांटे में 14 मौत


राहुल ने कहा कि आपका एटीएम कार्ड ब्लॉक होने वाला है, उस पर अंकित नंबर बता दें ताकि उसको ब्लॉक होने से रोका जा सके और उसकी लिमिट भी पचास हजार कर दी जाएगी।

पिन नंबर बताने के बाद जब कॉलर ने उनसे एटीएम पासवर्ड मांगा तो उन्होंने उसको बताने से इनकार कर दिया। करीब दस मिनट बाद उनके मोबाइल पर मैसेज आने शुरू हो गए। पता लगा कि उनके खाते से करीब पांच हजार रुपये निकाल लिए गए हैं।


उन्होंने इस बात की जानकारी अपने बेटे को दी। इसके बाद उन्होंने अपने कार्ड को ब्लॉक कराया। बुधवार को आशा ने मामले की जानकारी पुलिस व बैंक अधिकारियों को दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed