फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Tantrik raped woman twice on asking her in-laws.

संतान के लिए तांत्रिक से कराया बहू का रेप

Tue, 09 Sep 2014 07:59 PM IST
Updated Tue, 09 Sep 2014 07:59 PM IST
विज्ञापन
Tantrik raped woman twice on asking her in-laws.

औलाद की चाह में एक सास ने विवाहिता को नशीला पदार्थ पिलाकर तांत्रिक के हवाले कर दिया। तांत्रिक ने महिला के साथ दो बार दुष्कर्म किया।

विज्ञापन


पीड़िता ने पति को आपबीती सुनाई तो उल्टे दुष्चरित्र होने का आरोप लगाकर पति ने भी उसे जलील किया। पीड़िता की तहरीर पर सराय ख्वाजा थाने में तांत्रिक मदन तिवारी के खिलाफ दुष्कर्म और सास के खिलाफ अपराध की साजिश रचने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


मामले की जांच कर रही महिला एसआई सुमित्रा ने बताया कि पीड़िता ने घटना के काफी अर्सा बाद दिल्ली के एक थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी वहां से मामला सराय ख्वाजा थाने को ट्रांसफर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तां‌त्रिक ने दो द‌िन लगातार क‌िया रेप

Tantrik raped woman twice on asking her in-laws.

पु‌ल‌िस के अनुसार पीड़िता आजकल किसी संस्था में रह रही है। उसे ढूंढ कर पूरा मामला जानने का प्रयास किया जा रहा है। सराय ख्वाजा थानाक्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली पीड़िता की तहरीर के मुताबिक 2005 में उसका विवाह हुआ था।

विवाह के बाद वह चार बार गर्भवती हुई लेकिन हर बार किसी कारण से गर्भपात हो जाता था। सास ने अपने तांत्रिक रिश्तेदार को बुलाया उसने पीड़िता पर भूत प्रेत की छाया होना बताया।

महिला का पति काम पर गया था इस दौरान सास ने उसके कमरे में तांत्रिक को भेज कर बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। महिला के चीखने चिल्लाने के बावजूद तांत्रिक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। दूसरे दिन भी सास ने महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर तांत्रिक के हवाले कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed