तांत्रिक ने छात्रा से रेप कर बनाया MMS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद के साहिबाबाद इलाके में एक तांत्रिक (30) ने पड़ोस में रहने वाली 11वीं छात्रा को खाना बनाने बहाने घर बुलाकर रेप करके एमएमएस बना लिया।
आरोप है कि तांत्रिक ने छात्रा को धमकी दी कि अगर उसने किसी से शिकायत की तो वह एमएमएस और अश्लील फोटो सार्वजनिक कर देगा। करीब 15 दिन पहले लड़की ने परिजनों से शिकायत की तो आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया।
तभी से परेशान लड़की ने बताया कि आरोपी ने उसके साथ रेप किया था। इसके बाद परिजनों ने एसएसपी से शिकायत की। सोमवार को मेडिकल के बाद आरोपी के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया जाएगा।
मायके चली गई थी पत्नी
अर्थला में रहने वाला मेहरुद्दीन इलाके में ही तंत्र-मंत्र से लोगों की बीमारियां ठीक करने का दावा करता है। उसे लोग तांत्रिक के नाम से ही जानते हैं। उसके पड़ोस में ही निजी कंपनी कर्मचारी अपने परिवार के साथ रहते हैं।
पिछले माह तांत्रिक की पत्नी गर्भवती होने के चलते अपने मायके चली गई थी। तांत्रिक ने पड़ोसी निजी कंपनीकर्मी की 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली बेटी को खाना बनाने के लिए घर बुलाया था।
छात्रा जब घर लौटी तो उसने परिजनों को बताया कि तांत्रिक ने उसके साथ छेड़छाड़ की है। शिकायत के बाद पुलिस ने 27 जुलाई को मेहरुद्दीन के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज कर गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।
पत्नी के साथ तांत्रिक के अच्छे संबंध थे
मामले के बाद से ही छात्रा परेशान रहती थी। पिछले सप्ताह उसने परिजनों को बताया कि तांत्रिक ने उसके साथ रेप किया और उसका एमएमएस बना लिया था। एसएसपी ने मेहरुद्दीन के खिलाफ रेप का केस दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। एसएचओ साहिबाबाद उपेंद्र यादव ने बताया कि सोमवार को मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
फिलहाल आरोपी मेहरुद्दीन दो दिन पहले ही जमानत पर जेल से छूटकर आ गया है। आसपास के लोगों ने बताया कि पीड़ित परिवार के तांत्रिक और उसकी पत्नी के साथ बेहद अच्छे संबंध थे। उसकी पत्नी गर्भवती थी।
इस दौरान छात्रा उसकी मदद के लिए उनके घर जाती थी। पत्नी की अनुपस्थिति का फायदा उठाकर उसने कुकृत्य को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार यह पता चला है कि आरोपी ने एमएमएस अपने कई दोस्तों को भी भेजा है। इसकी जांच की जा रही है।