{"_id":"32ceeb3e4a93c8ee9645ac2ca53cf7a0","slug":"tampering-with-the-woman-in-a-moving-bus","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब चलती बस में लड़की से बार-बार टकराने लगा वो","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जब चलती बस में लड़की से बार-बार टकराने लगा वो
अमर उजाला, मसूरी
Updated Fri, 14 Feb 2014 08:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनएच-24 पर बृहस्पतिवार सुबह सात मनचलों ने चलती बस में युवती से छेड़छाड़ की। लड़की का शोर सुन बीच बचाव में आए चालक-परिचालक के साथ मनचलों ने मारपीट कर दी।
विज्ञापन
चालक बस को मसूरी थाने में ले गया, जहां पांच आरोपी तो बस से कूदकर भाग गए, जबकि दो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एसओ मसूरी ने बताया कि पकडे़ गए आरोपी आसिफ और कायम हैं। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: बड़ी बहन की आंखों के सामने लूट ली छोटी बहन की अस्मत
विज्ञापन
एसओ ने बताया कि जिस चार्टेड बस में घटना हुई, वह हापुड़ से नोएडा के लिए चलती है। सुबह साढ़े सात बजे ढबारसी गांव से कुछ युवक बस में सवार हुए। युवकों ने बस में युवती से छेड़छाड़ शुरू कर दी।
युवती ने विरोध किया तो शोर सुन बीच बचाव कराने आए चालक-परिचालक योगेश और अमरेंद्र निवासी पिलखुवा के साथ भी मनचलों ने मारपीट कर दी।
मसूरी थाने के पास पहुंचते ही चालक ने बस को थाने में ले गया, जहां दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। चालक ने केस दर्ज कराया है।