फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Tampering with the girl at the hotel's pub in delhi

होटल के पब में ब्यूटीशियन से अश्लील हरकत

Tue, 01 Jul 2014 07:48 AM IST
Updated Tue, 01 Jul 2014 07:48 AM IST
विज्ञापन
Tampering with the girl at the hotel's pub in delhi

दिल्ली के वसंत विहार स्थित एक पब के बाउंसरों द्वारा युवती के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। युवती पेशे से ब्यूटीशियन है। उसने बाउंसरों पर मारपीट का भी आरोप लगाया है।

विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में दो बाउंसरों को गिरफ्तार किया है। एक अन्य बाउंसर की तलाश की जा रही है।

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार वसंत विहार स्थित पांच सितारा जेपी इंटरकॉन्टीनेंटल होटल के पब में शनिवार रात मालवीय नगर की रहने वाली 24 वर्षीय ब्यूटीशियन सिमरन (बदला हुआ नाम) गई थी।

विज्ञापन

युवती को रोककर अश्लीलता

Tampering with the girl at the hotel's pub in delhi

युवती ने वसंत विहार थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि जब वह पब में घुसने का प्रयास कर रही थी, उस समय बाउंसरों ने उसे रोक दिया और उसके साथ छेड़छाड़ व मारपीट की।

युवती ने काफी हंगामा किया और 100 नंबर पर पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी।

सूचना मिलते ही मौकेपर पहुंची पुलिस ने दो बाउंसर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बाउंसर की पहचान पूठकलां निवासी राहुल (24) और जामिया नगर निवासी फरीन (25) के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed