फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   swindled of 30 thosand in the name of mobile

मोबाइल की डमी थमाकर ठग लिए 30 हजार

Tue, 06 Dec 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 06 Dec 2016 12:41 AM IST
सार

सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने ओएलएक्स पर पसंद किया था मोबाइल

विज्ञापन
swindled of 30 thosand in the name of mobile
मोबाइल - फोटो : amar ujala

विस्तार

मोबाइल बेचने के नाम पर एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर से 30 हजार रुपये ठग लिए गए। शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। लखनऊ निवासी अर्जुन सिंह नोएडा सेक्टर-2 की एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। वह सेक्टर-36 में रहते हैं।

विज्ञापन


ओएलएक्स पर रविवार को एक कंपनी का एस-6 मोबाइल पसंद किया था। इसका सौछा 30 हजार रुपये में हुआ था।  सोमवार को फोन मालिक ने एक नए नंबर से फोन किया और इंजीनियर को गोल्फ कोर्स चौराहे पर बुलाया। अर्जुन सिंह रुपये लेकर चौराहे पर पहुंच गए।
विज्ञापन


युवक बाइक से आया और न्यू ब्रांड फोन दिखाया। इंजीनियर ने फोटो से लेकर नेटवर्क तक सिम डालकर भी चलाया। इस बीच इंजीनियर ने युवक को रुपये दिए तो उसने कम बताते हुए मोबाइल का पैकेट वापस ले लिया। इंजीनियर ने रुपये गिने और कहा कि पूरे 30 हजार रुपये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच युवक ने बिना गिने रुपये जेब में रखे और बैग से फिर से मोबाइल का पैकेट निकालकर दे दिया। इसके तुरंत बाद युवक बाइक लेकर फरार हो गया। इंजीनियर ने मोबाइल का डिब्बा खोला तो देखा कि उसमें शीशे का एक पीस मोबाइल के साइज का रखा है और बाकी कूड़ा भरा हुआ था। पीड़ित ने सेक्टर-39 कोतवाली में मामले की शिकायत दी है। गौरतलब है कि नोएडा में इस तरह की एक माह में तीन घटनाएं हो चुकी हैं।


सतर्क होकर खरीदें सोशल साइटस से सामान
दिल्ली एनसीआर में यदि आप सेकेंड हैंडफोन (यूज फोन) खरीदने की सोच रहे हैं तो जरा सावधान हो जाएं। चूंकि नामचीन सोशल साइट्स पर मोबाइल बेचने के नाम पर गिरोह लोगों को ठग रहे हैं। एसपी सिटी दिनेश यादव ने बताया कि सोशल साइट्स से सामान लेते समय सतर्क रहें और जिससे भी कुछ सामान लिया जा रहा है उसकी आईडी और फोटो आदि जरूर लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed