फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   sushant lok murder case women brother is ips officer

सुशांत लोक मर्डर : महिला का भाई है आईपीएस अधिकारी, वृद्धा नहीं आती-जाती थी कहीं

Sat, 09 Sep 2017 10:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Sat, 09 Sep 2017 10:02 AM IST
विज्ञापन
sushant lok murder case women brother is ips officer
महिला की हत्या (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

बृहस्पतिवार को शहर के पॉश इलाके सुशांत लोक में घर में मृत मिली महिला काफी दिनों से कहीं आती-जाती नहीं थी। महिला का स्वभाव झगड़ालू था। वह किसी के साथ बात नहीं करती थी। जब भी बाहर आती थी किसी न किसी के साथ लड़ती-झगड़ती रहती थी। जानकारी के अनुसार महिला का भाई आईपीएस अधिकारी बताया जा रहा है।

विज्ञापन


बता दें कि बृहस्पतिवार को सुशांत लोक के बी ब्लॉक के कोठी नंबर बी-91 में महिला का शव बरामद किया गया था। बुजूर्ग महिला को बेटा अमेरिका में अपने परिवार के साथ रहता है। महिला के मकान साथ लगता कोई मकान नहीं है।
विज्ञापन


महिला का मकान बी-ब्लॉक में अंदर जाते ही दूसरा मकान है। मकान के सामने एक गेस्ट हाउस है। जहां बाहर के लोगों का आनाजाना रहता है। मकान में काफी दिनों से कंसट्रक्शन का काम भी चल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

मजदूरों से भी लड़ती थी

sushant lok murder case women brother is ips officer
murder

​घर में काम लगे मजदूर भी कभी कभार ही काम पर आते थे। अलका नाम की महिला मजदूरों के साथ भी अच्छा व्यवहार नहीं करती थी। पड़ोसी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि महिला घर से बाहर कभी कभार ही निकलती थी।

जब भी निकलती थी किसी न किसी के साथ झगड़ा करती रहती थी। ऐसे व्यवहार के कारण महिला के मकान में कोई किराएदार भी ज्यादा दिन तक नहीं रूकता था। महिला चार मंजिला मकान में अकेली रहती थी। उसके मकान में कोई सफाई वाला या कोई नौकर भी काम नहीं करता था।

पड़ोसी के मुताबिक महिला पैसे का और अपने भाई के अधिकारी होने का घमंड करती थी। महिला के बारे में जब आसपास नाई की दुकान वाले और ढ़ाबे वाले से बात की तो उन्होने महिला के बारे में कुछ भी पता नहीं होने की बात कही। मकान में कंसट्रक्शन का काम चलने के कारण मकान खंडहर जैसा प्रतीत हो रहा था। मकान की दिवार के साथ कोई मकान नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed