{"_id":"e65030f6f226db549411ed33e51ff8c2","slug":"surrey-women-waged-shopkeeper-market-beaten","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरे बाजार दुकानदार ने महिलाओं को छेड़ा-पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरे बाजार दुकानदार ने महिलाओं को छेड़ा-पीटा
अमर उजाला, लोनी
Updated Wed, 23 Jul 2014 01:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजार में ईद की खरीदारी कर रही दो महिलाओं के साथ दुकानदार एवं उसके साथियों ने अश्लील हरकतें की। विरोध करने पर आरोपियों ने भरे बाजार महिलाओं की पिटाई कर दी तथा कानों से सोने के कुंडल लूट लिए।
विज्ञापन
एक युवक ने महिलाओं को बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसे भी लोहे की रॉड से पीटा। महिलाओं के परिजनों ने 4 आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उनके साथी भागने में सफल रहे।
विज्ञापन
सोमवार शाम 4.30 बजे खुशहाल पार्क कॉलोनी निवासी यासीन मलिक की पत्नी अपनी छोटी बहन तथा सास के साथ लोनी के मैन बाजार में ईद के लिए कपडे़ आदि खरीदने गई थी। आरोप है कि वह संजीव नागर की जूते की दुकान के पास कपडे़ खरीद रही थी।
विज्ञापन
इसी दौरान संजीव नागर एवं उसके साथी पंकज ने उनके साथ अश्लील हरकतें की। इस पर महिलाओं ने संजीव नागर को चांटा मार दिया। जिससे वह आगबबूला हो गया तथा साथियों संग भरे बाजार में महिलाओं को पीट दिया। आरोपियों ने उनसे कुंडल छीन लिए।
न्यू विकासनगर कॉलोनी निवासी नसीम ने महिलाओं को छुड़ाने का प्रयास किया तो दबंगों ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर उसे गंभीर रुप से घायल कर दिया। पीड़ितों ने थाने पहुंचकर पुलिस से मामले की शिकायत की।
पुलिस ने संजीव नागर, पंकज एवं उनके दो साथियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है तथा दोनों नामजदों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। तिराहा चौकी इंचार्ज दानवीर सिंह का कहना है कि जल्द ही अन्य दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।