{"_id":"9e7f36d0d8fd3ce4041340aa1b22bb66","slug":"supervisor-got-dead-in-a-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉस ने गाली दी तो कर्मचारियों ने कर दी हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बॉस ने गाली दी तो कर्मचारियों ने कर दी हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 30 Mar 2014 02:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के समयपुर बादली इलाके में शराब पीकर गाली देने पर आटा फैक्टरी के तीन कर्मचारियों ने सुपरवाइजर की हत्या कर दी। आरोपियों ने लाश को एक बोरे में बंद करके नाले में फेंक दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने तीन कर्मचारियों को गिरफ्तार करके वारदात में इस्तेमाल टैंपो बरामद कर लिया है। जबकि शव को ठिकाने लगाने वाले टैंपो ड्राइवर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
जिले के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त संजय कुमार ने बताया कि 28 मार्च की सुबह पुलिस को हौलंबी कलां स्थित एक नाले से युवक की लाश मिली। लाश बोरे में बंद थी और तार से उसका गला घोंटा गया था। युवक की पहचान मध्यप्रदेश के दमोह निवासी मंगल (25) के रूप में हुई।
विज्ञापन
मंगल समयपुर बादली स्थित आटा फैक्टरी में सुपरवाइजर था। पुलिस ने फैक्टरी कर्मचारियों से पूछताछ की तो पता चला कि 27 मार्च की रात मंगल की बदायूं के चोकरपुर गांव निवासी नियमपाल, छत्तपाल व ओमवीर से कहासुनी हुई थी।
पुलिस ने तीनों कर्मचारियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो आरोपियों ने अपराध कबूल कर लिया। तीनों ने बताया कि घटना वाली रात मंगल शराब के नशे में उन लोगों को गालियां दे रहा था। गुस्से में उन्होंने तार से उसका गला घोंट दिया और टैंपो ड्राइवर चमनलाल की मदद से लाश को नाले में फेंक दिया।