फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sulfa offending plumbers arrested in prison, the prisoner got mobile and SIM

जेल में सुल्फा पहुंचाने वाला प्लंबर गिरफ्तार, कैदी से मिला मोबाइल और सिम

Sat, 04 Jun 2016 09:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sat, 04 Jun 2016 09:21 AM IST
विज्ञापन
Sulfa offending plumbers arrested in prison, the prisoner got mobile and SIM
जेल

जेल में कैदियों को प्रशिक्षण देने वाले प्लंबर के पास से 16 ग्राम सुल्फा बरामद हुआ है। भोंडसी थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर बृहस्पतिवार को उसे गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


जबकि दूसरे कैदी के पास मोबाइल और सिम मिला है। आपको बता दें कि जब भी इस जेल में अभियान चलाया जाता है, यहां कैदियों के पास मोबाइल फोन और नशीला पदार्थ बरामद होता है।
विज्ञापन

 
बताया जाता है कि मेवात के पुन्हाना निवासी वसीम प्लंबर का काम करता है और भोंडसी जेल में बंद कैदियों को इसका प्रशिक्षण भी देता है। वसीम उन्हें प्रशिक्षण देने आया था। जेल अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को तलाशी अभियान चलाया तो ट्रेनर वसीम के पास से 16 ग्राम सुल्फा बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार वसीम कैदियों को नशीला पदार्थ देता था। भोंडसी थाना प्रभारी ने बताया कि जेल अधिकारी रविंद्र कुमार की शिकायत पर वसीम के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।


वहीं दूसरी ओर बृहस्पतिवार को ही बैरक में बंद हिसार जिला निवासी फकरुद्दीन के पास से अधिकारियों ने रुटीन चेकिंग के दौरान मोबाइल फोन व सिम कार्ड बरामद किया। जेल उपाधीक्षक रमेश कुमार की शिकायत पर भोंडसी थाना पुलिस ने फकरुददीन के खिलाफ जेल मैनुअल एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed