{"_id":"57f25b384f1c1bc33226f8a3","slug":"suicide-by-jumping-in-front-of-the-train-could-not-be-identified","type":"story","status":"publish","title_hn":" ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, नहीं हो सकी पहचान ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, नहीं हो सकी पहचान
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Tue, 04 Oct 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
जीआरपी थानाक्षेत्र में रेलवे स्टेशन के आगे पुल के पास एक व्यक्ति ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। जबकि एक अन्य की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दोनों मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। एएसआई विश्वास कुमार ने बताया कि सोमवार की सुबह सूचना मिली कि पावर हाउस के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा है।
विज्ञापन
मृतक ने अपने कपड़े उतारकर पास में ही सीमेंट से बने चबूतरे पर रखे हुए थे। उसने स्लेटी रंग की पैंट और भगवा रंग की बनियान पहनी हुई थी। उम्र करीब 42 वर्ष बताई जा रही है।
विज्ञापन
वहीं दूसरी ओर रविवार की रात सुभाष कॉलोनी के पास रेलवे लाइन पार करते वक्त ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की उम्र करीब 32 वर्ष है। उसने सफेद टीशर्ट और नीली जींस पहनी हुई थी। दाएं हाथ पर अंग्रेजी में आर गुदा हुआ है। दोनों शवों की पहचान नहीं हो पाई है।