{"_id":"d4c70c5350456643b5d6392c3bebd436","slug":"studies-was-the-robber-did-not-mind-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पढ़ाई में मन नहीं लगा तो बन गया लुटेरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पढ़ाई में मन नहीं लगा तो बन गया लुटेरा
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 19 Mar 2015 08:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिहानी गेट पुलिस ने फैक्ट्रियों में डाका डालने वाले गैंग के सरगना अबरार और उसके साथी वकील को गिरफ्तार किया है। मसूरी निवासी दोनों बदमाशों से लूटे गए मोटर और ट्रक बरामद किया गया है।
विज्ञापन
अबरार ने बताया कि वह नौवीं क्लास तक पढ़ा है। पढ़ाई में मन नहीं लगा तो लुटेरा बन गया। इस गैंग के छह सदस्यों को 15 मार्च को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि चार अभी भी भागे हुए हैं।
विज्ञापन
एसपी सिटी ने बताया कि अबरार गैंग ने एक मार्च की रात बोंझा में भाजपा नेता के भतीजों की दो फैक्ट्रियों में डकैती डाली थी और करीब 80 लाख का माल ले गए थे। छह मार्च को हापुड़ में बिजली की 21 मोटर चोरी की थी।
विज्ञापन
नौ मार्च को मसूरी में मुर्गी दाना फैक्ट्री में डकैती डालकर 25 लाख का माल ले गए थे। ये लोग चोरी केमोटरों को कबाड़ियों को किलो में बेचते थे।
अबरार और वकील को लोहियानगर से गिरफ्तार किया गया। गैंग केअन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।