{"_id":"59454f744f1c1bf07d8b4671","slug":"students-raped-and-blackmail-by-objectionable-video","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंधक बनाकर युवती से किया रेप, वीडियो बनाकर कर रहा ब्लैकमेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंधक बनाकर युवती से किया रेप, वीडियो बनाकर कर रहा ब्लैकमेल
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sun, 18 Jun 2017 01:05 PM IST
विज्ञापन
rohtak rape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाली एक युवती को पड़ोस के युवक ने तमंचे के बल पर बंधक बनाकर हवस का शिकार बनाया। आरोपी ने युवती की वीडियो भी बनाई। वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर आरोपी ने उससे करीब सवा लाख रुपये की संपत्ति एंठी और हवस का शिकार बनाया। मजबूर होकर पीड़िता ने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
ओल्ड फरीदाबाद थाना क्षेत्र में रहने वाली दलित पीड़िता के मुताबिक पहले उसका परिवार नहरपार इलाके में रहता था। वहां स्कूल आते-जाते पड़ोस में रहने वाला नितिन त्यागी नाम का युवक उसका पीछा कर छेडख़ानी करता। बदनामी के डर से वह यह बातें छिपाए रही।1 अगस्त 2016 को युवती पैदल ही रेलवे स्टेशन जा रही थी, आरोप है कि रास्ते में नितिन ने उसे जबरन रोक लिया। युवती ने विरोध किया तो नितिन ने उसकी गर्दन पर पिस्तौल लगा दी और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
इस दौरान नितिन का दोस्त जितिन एक सफारी कार लेकर आ गया। नितिन ने युवती को उसमें बैठने को मजबूर किया। कार में आरोपी ने युवती को नशीली कोल्ड डि्र्रंक पिलाई। युवती बेसुध हो गई तो सेक्टर 21 सी स्थित एक मकान में ले जाकर नितिन ने उसे हवस का शिकार बनाया और इसकी वीडियो तैयार की। पीड़िता का कहना है कि वीडियो का डर दिखा कर आरोपी कई बार उसके साथ गलत काम कर चुका है।
विज्ञापन
उसकी स्कॉलरशिप के 90 हजार रुपये, सोने के गहने भी आरोपी ने बदनाम करने की धमकी देकर छीन लिए। आरोपी पीड़िता के परिवार वालों के साथ भी मारपीट कर चुका है। एसएचओ महिला थाना इंस्पेक्टर सुशील ने बताया कि पीड़िता शुकवार को थाने आई थी। उसकी शिकायत पर नितिन और उसके दोस्त जितिन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामला एससी एक्ट का होने की वजह से जांच एसीपी पूजा डाबला कर रही हैं, फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।