नौवीं के छात्र ने 6 कारों को मारी टक्कर मारी, बाइक सवार महिला हुई घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वसुंधरा सेक्टर-3 में नौवीं के छात्र ने सुबह करीब आठ बजे अपनी होंडा सिविक कार से आधा दर्जन कारों और एक बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में कारें क्षतिग्रस्त हो गई वहीं बाइक सवार महिला को चोट आई है।
आरोपी छात्र अपनी कार को वसुंधरा सेक्टर-5 में छोड़कर कर दिल्ली फरार हो गया। क्षतिग्रस्त हुई कारों के मालिकों ने इंदिरापुरम थाने में आरोपी छात्र के खिलाफ तहरीर दी है। वसुंधरा सेक्टर-3 में एक कारोबारी अपने परिवार के साथ रहते हैं।
उनके पास दिल्ली निवासी उनके साले का बेटा रहता है। वह वसुंधरा सेक्टर-3 के ही निजी स्कूल में नौंवी कक्षा में पढ़ता है। सोमवार सुबह छात्र फूफा की कार लेकर स्कूल के लिए निकला, लेकिन स्कूल नहीं गया।
टक्कर मारकर हुआ फरार
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि छात्र वसुंधरा सेक्टर-3 में अपनी तेज रफ्तार कार से करीब आधा दर्जन कारों और एक बाइक सवार को टक्कर मारता हुआ तेजी से फरार हो गया। हादसे में सभी कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। टक्कर लगने से बाइक सवार महिला गिर गई और उसे गंभीर चोटें आई हैं।
आरोपी छात्र वसुंधरा सेक्टर-5 में कार खड़ी कर दिल्ली अपने घर फरार हो गया। क्षतिग्रस्त कार की मालिक मालिक वंदना, मोनेंद्र कंसल, अनुज कुमार, मनीष द्विवेदी, इंद्रेश कुमार ने इंदिरापुरम थाने में कार चला रहे छात्र के खिलाफ शिकायत दी है। एसएचओ इंदिरापुरम ने बताया कि जांच की जा रही है।
हादसे के बाद कार को छोड़कर छात्र फरार हो गया। छात्र के फूफा ने वसुंधरा सेक्टर-5 से कार को क्रेन के जरिए अपने घर के सामने खड़ी करवा ली, लेकिन पुलिस न तो कार को कब्जे में ली और न ही आरोपी छात्र को पकड़ सकी। आरोप है कि पुलिस मामले को रफा-दफा करने का प्रयास कर रही है।