फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   student got murdererd in faridabad area

घूमने निकले 12वीं के छात्र की गोली मारकर हत्या

Thu, 13 Feb 2014 03:46 PM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Thu, 13 Feb 2014 03:46 PM IST
विज्ञापन
student got murdererd in faridabad area

पलवल-अलीगढ़ मार्ग पर धानमील के निकट चांदीराम गुप्ता फॉर्म हाउस के सामने बुधवार देर शाम दो युवकों ने 12वीं के एक छात्र की गोली मार कर हत्या कर दी और फरार हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गांव सल्लागढ़ निवासी जयपाल का बेटा रोहित(17) यहां के एक स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ता था। बुधवार शाम वह घर से टहलने की कहकर निकला था।
विज्ञापन


जैसे ही रोहित पलवल-अलीगढ़ मार्ग पर चांदीराम गुप्ता फॉर्म हाउस के पास पहुंचा वहां पहले से मौजूद दो युवकों ने उस पर गोली चला दी और फरार हो गए।

गोली लगते ही रोहित लहुलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों से सूचना पाकर कैंप थाना प्रभारी संतोष कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे तब तक रोहित की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव जिला अस्पताल भेज दिया। इस बीच परिजनों ने हत्या के लिए गांव के ही एक युवक को जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी थी। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed