बोर्ड एक्जाम की टेंशन में छात्र ने उठाया ऐसा कदम कि घरवालों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक 10वीं कक्षा के छात्र ने बोर्ड परीक्षा के तनाव में आकर बहुत गलत कदम उठाया..
परीक्षा तनाव से ग्रस्त 10वीं कक्षा के छात्र ने सोमवार देर रात ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। छात्र एक दिन पहले से ही घर से लापता था, जिसकी शिकायत परिजनों ने न्यू कॉलोनी थाना पुलिस को देकर मामला दर्ज कराया था।
शव पड़े होने की सूचना मिलते ही जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर उसे कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार शिवपुरी निवासी करीब 15 वर्षीय किशोर अमेरिकन पब्लिक स्कूल का छात्र है।
मंगलवार से दसवीं कक्षा की परीक्षा शुरू हो रही हैं। परीक्षा की तैयारी अच्छी न होने के चलते वह तनाव में था। जिसके चलते वह सोमवार को ही घर से स्कूटी लेकर कहीं चला गया था। इसकी शिकायत परिजनों ने न्यू कॉलोनी थाना पुलिस को दी।
क्यों नहीं चाहते परिजन कोई कार्यवाई
पुलिस ने छात्र के गुमशुदा होने का मामला दर्ज कर लिया था। इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी थी। सोमवार देर रात जीआरपी थाना पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर-9 फाटक के पास एक किशोर का शव पड़ा हुआ है जोकि ट्रेन से कट गया है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। जीआरपी थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि छात्र किस ट्रेन की चपेट में आया है, अभी इसकी कोई जानकारी नहीं मिली है।
छात्र की एक्टिवा सेक्टर-9 फाटक के पास खड़ी हुई मिली जबकि छात्र का शव फाटक से काफी दूर रेलवे ट्रैक पर मिला है। इसकी सूचना परिजनों को दी गई। इस मामले में परिजन किसी भी तरह की कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं।