पहली बार केजरीवाल सरकार ने कराया पीटीएम, घर लौटते ही छात्रा ने लगाई फांसी
इस बात को लेकर घर लौटने पर छात्रा की मां ने उसे डांट दिया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार शनिवार को दिल्ली के सभी सरकारी स्कूलों में पीटीएम का आयोजन किया गया था।
विष्णु गार्डन में रहने वाली 12 वर्षीय करिश्मा भी अपनी मां शाहजहां के साथ स्कूल गई थी। करिश्मा सातवीं कक्षा में पढ़ती थी। उसके पिता नवाब अहमद मजदूरी करते हैं।
टीवी देखने से पिता ने किया था मना
पीटीएम के दौरान टीचर ने शाहजहां को बताया कि करिश्मा पढ़ने में कमजोर है। वह पढ़ाई पर ध्यान नहीं देती है। वापस घर लौटने के बाद शाहजहां ने अपनी बेटी को डांट दिया और टीवी देखने से मना किया।
नाराज होकर करिश्मा अपने कमरे में चली गई। कुछ देर बाद जब शाहजहां उसके कमरे में गई तो बेटी को पंखे से लटका हुआ देखा। आसपास के लोगों की मदद से उसे नीचे उतारा और घटना की जानकारी पुलिस को दी।
पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस ने करिश्मा की मां से पूछताछ की तो पता चला कि पीटीएम से आने के बाद उसने बेटी को डांट दिया था।