प्रेमी से कोर्ट मैरिज करने आई थी छात्रा, कार में डालकर ले गए घरवाले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील में प्रेमी के साथ कोर्ट मैरिज करने आई छात्रा को उसके परिजन जबरन कार में डालकर ले गए। इससे हड़कंप मच गया। प्रेमी ने अगवा करने और ऑनर किलिंग का अंदेशा जताते हुए सिहानी गेट थाने में तहरीर दी है।
प्रेमी-युगल सोनीपत का है और तीन दिन से घर से भागा हुआ था। मधुबन बापूधाम स्थित मंदिर में शादी करने के बाद प्रेमी युगल सोमवार को तहसील में कोर्ट मैरिज करने आया था।
प्रेमी अमन (21) ने बताया कि दोपहर करीब डेढ़ बजे कोर्ट मैरिज के कागज पूरे कर वह तहसील से निकल ही रहे थे कि प्रेमिका के परिजन (पांच लोग) वहां आए और उसे जबरन कार में डालकर ले गए।
12वीं के बाद टीचिंग कर रही है प्रेमिका
इससे अपहरण का शोर मच गया और भीड़ जुट गई। लोगों ने अमन को सिहानी गेट थाने जाने को कहा। सिहानी गेट थाने पहुंचने पर पुलिस ने कार्रवाई करने की बजाय उसे सोनीपत जाने की सलाह दे दी।
इसके बाद पीड़ित अमन ने एसपी सिटी से शिकायत की। एसपी सिटी के निर्देश पर पुलिस ने उसकी तहरीर ली और कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रेमी अमन ने बताया कि वह पेशे से ड्राइवर है जबकि उसकी प्रेमिका 12वीं करने के बाद टीचिंग का कोर्स कर रही है।
उनका कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। छात्रा के परिजन शादी के लिए राजी नहीं थे, इसलिए दोनों घर से भाग आए थे। इस संबंध में एसएचओ सिहानी गेट का कहना है कि छात्रा के परिजनों ने सोनीपत में युवक के खिलाफ बहलाने-फुसलाने की रिपोर्ट लिखाई हुई है। पुलिस जांच कर रही है। सोनीपत पुलिस को भी सूचना दे दी गई है।
दोस्त ने भी प्रेमिका से की शादी
अमन के साथ सोनीपत से उसका दोस्त अमित और छात्रा के साथ उसकी सहेली भी घर से भागकर आए हुए थे। उन दोनों का भी अफेयर चल रहा था, उन्होंने भी कोर्ट मैरिज कर ली है। अमित ने बताया कि उनके परिजनों को उनकी शादी का पता चल गया है, उन्हें अब एतराज नहीं है।
गाजियाबाद। सेवानगर में एमबीए छात्र और बीटेक छात्रा घर से भाग गए हैं। इस संबंध में छात्रा के परिजनों ने सिहानी गेट थाने में एफआईआर दर्ज कराई है, जिसमें छात्र उसे बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है।
पुलिस जांच कर रही है। एसएचओ का कहना है दोनों 11 अगस्त से भागे हुए हैं, मामला प्रेम प्रसंग का है।