फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   student attacked by rod in road raze in delhi

रोडरेज में 12वीं कक्षा के छात्र पर डंडे से हमला, पड़ोसी भाईयों पर हमले का आरोप

Wed, 26 Jul 2017 09:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 26 Jul 2017 09:33 AM IST
विज्ञापन
student attacked by rod in road raze in delhi

विवेक विहार इलाके में रोडरेज की वारदात में दो भाईयों ने 12वीं कक्षा के छात्र पर डंडे से जानलेवा हमला कर दिया। हमले के बाद लोगों ने किसी तरह पीड़ित को दोनों युवकों से छुड़ाया। सिर में चोट लगने के बाद पीड़ित भारत लूथरा (18) को पुष्पांजलि अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


वारदात के बाद से आरोपी मौके से फरार है। विवेक विहार थाना पुलिस ने जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक पीड़ित भारत लूथरा परिवार के साथ हरी मंदिर गली, ज्वाला नगर में रहता है।
विज्ञापन


वह विवेक विहार के एक स्कूल में 12वीं कक्षा का छात्र है। गत रविवार शाम को भारत अपनी स्कूटी से घर लौट रहा था। इस बीच जैसे ही वह घर के पास पहुंचा, अचानक आगे जा रहे उसके पड़ोसी युवक ललित ने अपनी स्कूटी रोक दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अचालक भारत ने भी तेज ब्रेक मारे, जिससे उसकी स्कूटी ललित की स्कूटी के बराबर में जाकर रुकी। आरोप है कि इसी बात पर ललित भड़क गया। उसने उतरकर भारत को थप्पड़ मारना शुरू कर दिया। लोगों ने मामले में बीच बचाव कराकर दोनों को भेज दिया।

कुछ ही देर बाद ललित अपने भाई अमित के साथ भारत के घर पहुंच गया। दोनों को भारत उसके दरवाजे पर ही मिल गया। भारत का आरोप है कि दोनों ने उसे बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया।


इस बीच अमित ने उस पर डंडे से हमला कर दिया। आरोपी ने उसके सिर में कई डंडे मारे, जिससे अचेत होकर भारत नीचे गिर गया। दोनों आरोपी वहां से खिसक गए। पीड़ित की शिकातय पर पुलिस ने किया मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed