{"_id":"166e8cf679052376c7c5fc18c3b891ae","slug":"student-accused-of-rape-out-of-the-second-class-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप का आरोपी निकला दूसरी क्लास का छात्र ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेप का आरोपी निकला दूसरी क्लास का छात्र
अमर उजाला, मसूरी
Updated Thu, 04 Sep 2014 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौथी क्लास की छात्रा से रेप के मामले में नया मोड़ आ गया है। एसएचओ वीरेंद्र यादव ने बताया कि छानबीन में पता चला है कि आरोपी छात्र चौथी क्लास का नहीं, बल्कि दूसरी कक्षा का छात्र है।
विज्ञापन
उसकी उम्र भी 12 नहीं, बल्कि करीब आठ साल है। बुधवार को पुलिस उसके बयान लेनी पहुंची तो उसने पुलिस को एबीसीडी और पहाड़े सुनाए।
बच्चे से मिलने के बाद पुलिस के ये गले नहीं उतर रहा है कि उसने बच्ची से रेप किया होगा। लेकिन दूसरी तरफ पुलिस की परेशानी येे भी है कि बच्ची भी मासूम है और वह भी हेरफेर करबयान नहीं दे सकती है।
विज्ञापन
अब पुलिस कई और बिंदुओं पर भी मामले की जांच कर रही है। छात्रा का संयुक्त जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। उसके प्राइवेट पार्ट में जख्म है।
उसके परिजनों का कहना है कि छात्रा ने उन्हें उसी छात्र के बारे में बताया था कि स्कूल के पास उसने उसके साथ गंदी हरकत की है।
इसी के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जबकि बच्चे के परिजन उसे बेकुसूर बता रहे हैं। बच्चे के पिता बिजली मैकेनिक है।
इन बिंदुओं पर भी जांच
किसी बड़ी क्लास के छात्र की हरकत तो नहीं
प्राइवेट पार्ट में कोई चीज तो नहीं डाली गई
रेप की पुष्टि के लिए स्लाइड रिपोर्ट का इंतजार
एसएचओ ने बताया कि रेप की पुष्टि के लिए स्लाइड रिपोर्ट तैयार कराकर जांच को भेजी गई है। जांच रिपोर्ट के बाद ही रेप की पुष्टि हो पाएगी।
ये है मामला
मंगलवार को चौथी क्लास की छात्रा (8) से रेप का मामला प्रकाश में आया था। बच्ची और उसके परिजनों का आरोप था कि उसी की क्लास के 12 वर्षीय छात्र ने स्कूल में रेप किया।
विज्ञापन
घटना 27 या 28 जुलाई की बताई जा रही है। बच्ची के प्राइवेट पार्ट और पेट में दर्द हुआ तो घटना का पता चला था। इस बाबत मसूरी थाने में नामजद एफआईआर दर्ज कराई गई थी।