{"_id":"5cb892548bb9b8e29c969ba22a8466e5","slug":"strangulation-murder-of-sp-leader-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा नेत्री की गला दबाकर हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सपा नेत्री की गला दबाकर हत्या
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 05 Oct 2015 01:18 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़ के गांव पसवाड़ा के रजवाहे में शनिवार को मिले महिला के शव की शिनाख्त गाजियाबाद की सपा नेत्री जैबुनिशां (40) के रूप में हुई। वह 30 सितंबर को लखनऊ मीटिंग में जाने की बात कहकर विजयनगर स्थित घर से निकली थीं।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक उनकी हत्या गला दबाकर की गई है। हत्या किसने और क्यों की, फिलहाल बहादुरगढ़ और गाजियाबाद पुलिस इन सवालों के जवाब तलाशने में जुटी है।
एसओ संजीव शुक्ला का कहना है कि पसवाड़ा में मिले शव की शिनाख्त गाजियाबाद की सपा नेत्री जैबुनिशां निवासी मुहल्ला सुदामापुरी, बिहारीपुरा, विजयनगर के रूप में हुई है, जो 30 सितंबर से गायब थी।
विज्ञापन
जैबुनिशां लखनऊ में आयोजित पार्टी मीटिंग में शामिल होने की बात कहकर घर से निकली थीं, लेकिन वह मीटिंग में नहीं पहुंची और रास्ते से ही रहस्यमय हालात में गायब हो गईं।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गले दबाने से मौत होना आया है। उन्होंने बताया कि जैबुनिशां के पति इरशाद की कुछ माह पहले मौत हो चुकी है।
नहीं दर्ज थी गुमशुदगी: एसओ विजयनगर
विजयनगर एसओ सुरेंद्र यादव ने बताया कि जैबुनिशां के गुम होने की कोई सूचना पुलिस को नहीं दी गई थी। थाने में उनकी गुमशुदगी दर्ज नहीं है।
रविवार को कुछ लोग गुमशुदगी लिखाने थाने आए थे, लेकिन इसी दौरान उन्हें अखबार में खबर पढ़कर उनकी मौत का पता चला गया और वे बहादुरगढ़ चले गए। बहादुरगढ़ एसओ ने मुझे फोन कर घटना के बारे में बताया।