फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   stones stolen from prohibited area in gurugram

2002 से जारी है प्रतिंबध फिर भी प्रतिबंधित पहाड़ से पत्थर चोरी

Sun, 22 Jan 2017 09:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Sun, 22 Jan 2017 09:12 AM IST
विज्ञापन
stones stolen from prohibited area in gurugram
- फोटो : amarujala

पहाड़ से कच्चा पत्थर चोरी करने का मामला सामने आया है। खनन विभाग के निरीक्षक के बयान पर पुलिस ने 6 नामजद व्यक्तियों के खिलाफ सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों की अवहेलना करने व प्रतिबंधित पहाड़ से पत्थर चोरी करने का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


खनन निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया की नूंह जिला की अरावली पहाड़ियों पर 16 दिसंबर 2002 से  अवैध खनन पर प्रतिंबध लगा हुआ है। इसी क्रम में गत 17 जनवरी को वह खनन रक्षक धर्मपाल व चालक राजेन्द्र के साथ गांव भंगोह थाना तावडू के पहाड़ का निरीक्षण करने पहुंचे तो खदान के अंदर अवैध खनन का होना पाया गया।
विज्ञापन


खदान के पास डंपर व जेसीबी मशीन के टायरों के निशान भी पाए गए।  निरीक्षक का कहना है की जब ग्रामीणों से अवैध खनन के बारे में पूछताछ की तो पता चला की रात्रि के समय कुछ लोग चोरी से अवैध खनन कर कच्चा पत्थर भरकर ले जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खनन निरीक्षक कार्यालय सहायक खनन अभियंता खान एंव भू-गर्भ विभाग गुरुग्राम के बयान पर इरफान व आरिफ निवासी भंगोह , खल्ली व आबिद गांव खेड़ा व खालिद व जाउल निवासी मोहम्मदपुर ढाणी 6 नामजद के खिलाफ सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों की अवहेलना करने व सरकारी संपत्ति की चोरी करने का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed