फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   stone pelting on two kanwariya when they were taking parikrama of village in faridabad

गांव में कांवड़ लेकर परिक्रमा कर रहे भाईयों पर किया पथराव, अस्पताल में भी मारा

Fri, 21 Jul 2017 05:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Fri, 21 Jul 2017 05:55 PM IST
विज्ञापन
stone pelting on two kanwariya when they were taking parikrama of village in faridabad
सांकेत‌िक च‌ित्र

शिवलिंग पर जल चढ़ाने से पहले कांवड़ लेकर गांव की परिक्रमा लगाने के दौरान दो पक्ष आपस में टकरा गए। पथराव में कांवड़ लेकर आए दो भाई चोटिल हो गए। चोटिल भाई इलाज और मेडिकल चेकअप कराने बीके अस्पताल पहुंचे तो हमलावर भी आ धमके।

विज्ञापन


ईएमओ के सामने ही चार हमलावरों ने दोनों को जमकर पीटा। सूचना मिलते ही एनआईटी तीन चौकी इंचार्ज जाकिर हुसैन तुरंत अस्पताल पहुंचे, पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


अजरौंदा गांव निवासी सगे भाई जोगेंद्र सिंह, सुंदर सिंह शुक्रवार तड़के डाक कांवड़ लेकर आ रहे थे। कालिंदी कुंज पर उनका स्वागत गांव के ही कुछ लोगों ने किया। कालिंदी कुंज पर जोगेंद्र कांवडिय़ों को पानी की थैलियां बांट रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांवडिय़ों को पानी पिलाने के दौरान छींटें पडने से हुआ था विवाद

stone pelting on two kanwariya when they were taking parikrama of village in faridabad
सांकेत‌िक च‌ित्र - फोटो : अमर उजाला

इस दौरान गांव के ही सुनील पर पानी की कुछ छीटें पड़ गईं। इस पर विवाद हो गया लेकिन लोगों ने बीच में पड़कर मामला शांत करा दिया। गांव पहुंचने पर मामला तूल पकड़ गया। सुनील ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। इधर दोनों भाई शिवलिंग पर जल चढ़ाने से पहले कांवड़ लेकर गांव की परिक्रमा करने लगे।

दूसरे पक्ष ने इकट्ठा होकर दोनों भाईयों पर पथराव कर दिया। सिर और मुंह पर पत्थर लगने से घायल सुंदर और जोगेंद्र इलाज और मेडिकल चेकअप कराने बीके सिविल अस्पताल पहुंचे। इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक उनका इलाज कर रही रहा था कि दूसरा पक्ष वहां पहुंच गया।

चार-पांच लोगों ने लाठी-डंडो से दोनों भाईयों को जमकर पीटा और फरार हो गए। ईएमओ ने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे एनआईटी तीन चौकी इंचार्ज जाकिर हुसैन को घायल सुंदर ने बताया कि हमलावरों में गांव के रमेश के दो बेटे और तेजपाल के दो बेटे शामिल थे।

चौकी इंचार्ज जाकिर हुसैन ने बताया कि मारपीट की वारदात अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है। पीड़ित के बयान पर केस दर्ज कर फुटेज के आधार पर पहचान कर हमलावरों को पकड़ा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed