महिला को उसका ही बेटा जान से मारने की धमकी देकर हवस का शिकार बनाता रहा।
2 of 5
तांत्रिक पिता ने लूटी बेटी की आबरू
सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला को उसका ही सौतेला बेटा जान से मारने की धमकी देकर हवस का शिकार बनाता रहा। बेटे की प्रताड़ना हद से गुजरने पर पीड़िता ने पुलिस की शरण ली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पीड़िता के मुताबिक, उसने सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र में रहने वाले एक विधुर व्यक्ति से सात साल पहले शादी कर घर बसाया था। उस व्यक्ति की पहली पत्नी से एक बेटा है। आरोप है कि करीब चार माह पहले महिला घर पर अकेली थी। सौतेले बेटे ने उसे जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया।
इसके बाद तो बेटा आए दिन महिला को संबंध बनाने को मजबूर करता। बेटे की प्रताड़ना से तंग आकर पीड़िता ने पुलिस में शिकायत करने की धमकी दी लेकिन वह नहीं माना। आरोप है कि 30 सितंबर 2017 की रात महिला कमरे में सो रही थी, इस दौरान बेटा आ गया और उससे फिर दुष्कर्म किया।
एसएचओ महिला थाना इंस्पेक्टर सुशील ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।