चाकू की नोक पर सौतेले बाप ने बनाया हवस का शिकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के मुजेसर थाना क्षेत्र में अपनी मां के साथ रह रही एक महिला के साथ सौतेले पिता ने चाकू की नोक पर दुष्कर्म किया। पीड़िता की तहरीर पर आरोपी पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर रही एसआई राजरानी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
25 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि बीस साल पहले उसकी मां और पिता के बीच तलाक हो गया था। इसके बाद मां ने मुजेसर थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले व्यक्ति से विवाह कर लिया था। पिछले कुछ दिनों से वह अपने दो बच्चों के साथ मां के घर में रह रही है।
सोमवार को पीड़िता की मां किसी काम से बाहर गई हुई थी। इस दौरान सौतेला पिता घर में खाना खाने आया। अकेला पाकर वह पीड़िता के साथ छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर सब्जी काटने वाला चाकू पीड़िता की गर्दन पर रख उसे और उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया और फरार हो गया।
छात्राओं को बताया अच्छे-बुरे स्पर्श में अंतर
नोएडा के सेक्टर- 56 स्थित सरला चोपड़ा डीएवी स्कूल में शनिवार को एक कार्यशाला आयोजित की गई। इसका विषय मां-बेटी का आत्मिक रिश्ता, व्यक्तिगत स्वच्छता और अच्छा व बुरा स्पर्श था।
स्कूल की प्रिंसिपल आईपी भाटिया ने उपस्थित माताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मां का अपनी बेटी के साथ एक ऐसा भावनात्मक गठबंधन होना चाहिए, जहां वह अपने मन में उठने वाले हर सवाल के लिए भागीदार अपनी मां को बनाए। बेटियों में आत्मविश्वास और आत्म निर्भर की भावना पैदा करें। कार्यशाला में छात्राओं को व्यक्तिगत स्वच्छता की जानकारी दी गई।
स्कूल की काउंसलर स्वाती ने छात्राओं को अच्छे और बुरे स्पर्श की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि समाज में जिस तरह से बाल आपराधिक प्रवृत्ति बढ़ रही है, उसमें विशेषकर छोटी बच्चियों को जागरूक रहने की जरूरत है। माताएं अपनी बच्चियों को हर तरह की जानकारी दें, जिससे वे स्पर्श के अंतर को समझ सकें। बच्चियों के सवालों का जवाब दें।