{"_id":"5aa7f6824f1c1b90778b54e7","slug":"steet-dogs-have-done-an-amazing-job-read-this-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जब सामने आई सीसीटीवी की फुटेज दिखी आवारा कुत्तों की करामात, जीत लिया सबका दिल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जब सामने आई सीसीटीवी की फुटेज दिखी आवारा कुत्तों की करामात, जीत लिया सबका दिल
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 15 Mar 2018 12:34 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
राजौरी गार्डन इलाके के टैगोर गार्डन में कुत्तों ने एक इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में चोरी होने से बचा लिया। चोरों ने शोरूम में लगे तालों को तोड़ दिया था, लेकिन यह देखकर कुत्ते इकट्ठा हो गए और भौंकना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
पकड़े जाने के डर से चोरों ने इरादा बदल लिया और कार में सवार होकर फरार हो गए। सुबह शोरूम खोलने के दौरान मालिक को इस बात की जानकारी मिली। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, टैगोर गार्डन के एसीपी-ऑपरेशन के कार्यालय के पास इलेक्ट्रॉनिक्स का शोरूम है। सोमवार को शोरूम का मालिक दुकान खोलने के लिए आया। उसने शोरूम में लगे दो तालों को टूटा हुआ पाया।
विज्ञापन
गली के कुत्ते वहां जमा हो गए और जोर-जोर से भौंकने लगे
जांच करने पर पता चला कि दुकान से कोई सामान चोरी नहीं हुआ था। शोरूम मालिक ने तुरंत सीसीटीवी कैमरे को खंगाला। फुटेज में दिखाई दिया कि देर रात तीन बदमाश इनोवा गाड़ी से शोरूम के पास पहुंचे।
तीनों ने शोरूम में लगे दो तालों को तोड़ दिया। इसी दौरान गली के कुत्ते वहां जमा हो गए और जोर-जोर से भौंकने लगे। कुत्तों के भौंकने से परेशान चोरों ने उन्हें भगाने की कोशिश की, लेकिन कुत्ते भौंकते रहे।
पकड़े जाने के डर से चोर शोरूम में चोरी करने का इरादा छोड़कर वहां से फरार हो गए। शोरूम मालिक के बयान पर राजौरी गार्डन थाना पुलिस ने चोरी के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिये बदमाशों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।