सुसाइड नोट में परिवार और दोस्तों के लिए लिखा सॉरी, खुदकुशी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र ने पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौके से सुइसाइड नोट भी बरामद किया है। इसमें छात्र ने कम अंक और कॉलेज प्रबंधन को अपनी आत्महत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मूलरूप से सोनभद्र में राबर्ट्सगंज का रहने वाला सत्यम कुमार नॉलेज पार्क स्थित आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक-कंप्यूटर साइंस थर्ड ईयर का छात्र था। उसने हाल ही में थर्ड ईयर के पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा दी थी।
वह कासना कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर अल्फा वन में किराये के मकान (सी-363) में रहता था। छात्र के साथ उसी के कॉलेज के पांच अन्य छात्र भी रहते थे। वे भी अलग-अलग ट्रेड से इंजीनियरिंग कर रहे हैं। सत्यम अपने एक साथी के साथ पहले फ्लोर पर रहता था। बाकी दो-दो छात्र ग्राउंड फ्लोर और सेकेंड फ्लोर पर रहते हैं।
पैर के नीचे उसने कुर्सी और उसके ऊपर स्टूल लगाकर फंदा लगाया
पुलिस के मुताबिक, मंगलवार को सत्यम घर में ही था और अन्य सभी छात्र कॉलेज गए हुए थे। दोपहर बाद उसने पंखे में तार बांधकर गले में फांसी लगाकर जान दे दी। पैर के नीचे उसने कुर्सी और उसके ऊपर स्टूल लगाकर फंदा लगाया।
कॉलेज से छुट्टी होने के बाद बाकी रूममेट करीब साढ़े पांच बजे घर पहुंचे। सत्यम को पंखे से लटकता देख छात्रों ने पुलिस और कॉलेज प्रबंधन को इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने छात्र के मोबाइल से परिजनों का नंबर लेकर उन्हें घटना के बारे में बताया।
उसका भाई शाम को ग्रेनो पहुंच गया। आईटीएस के निदेशक विनीत कंसल का कहना है कि ये कॉलेज के लिए दुखद है। दुख की घड़ी में कॉलेज परिजनों के साथ है। कॉलेज किसी छात्र के साथ अंक देने में पक्षपात नहीं करता।
कॉलेज प्रबंधन पर कम अंक देने का आरोप
सुइसाइड नोट में सत्यम ने कॉलेज प्रबंधन पर कम अंक देने का आरोप लगाया है। इस साल सेमेस्टर परीक्षा में उसके 57.5 फीसदी अंक थे, जिसके कारण वह काफी तनाव में था। सुइसाइड नोट में उसने कहा है कि मुझे मेरे आईटीएस कॉलेज से इंटरनल मार्क्स कम मिलते हैं और मैं एक्सटर्नल एग्जाम में बेहतर नहीं कर पाता हूं, जिसके कारण मेरे मार्क्स बहुत कम आते हैं।
आईटीएस में इंटरनल मार्क्स के लिए टीचर के तलवे चाटो तो भी इंटरनल मार्क्स नहीं मिलते। इसी वजह से वह कॉलेज से परेशान होकर आत्महत्या कर रहा है। छात्र ने मरने से पहले लिखे सुइसाइड नोट में दोस्तों और परिजनों से इस कदम के लिए माफी मांगी है। साथ ही इस छोटी सी जिंदगी के लिए भगवान का शुक्रिया भी किया है।
सुइसाइड नोट के जरिये उसने इंडिया के सिस्टम के प्रति भी अपना गुस्सा जाहिर किया है। उसने कहा है कि इंडिया का पूरा सिस्टम खराब है। कभी भी आजादी से जीने का अधिकार नही मिलता है। चाहे वो कॉलेज हो या ऑफिस हो या गवर्नमेंट। पुलिस के मुताबिक छात्र ने पंखे से लटकर कर आत्महत्या की है। उसके कमरे से सुइसाइड नोट बरामद किया गया है। परिजनों को सूचना दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।