फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sony's family leveled serious accusations at the police, the accused were threatening to agreement

सोनी के परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, समझौते के लिए आरोपी दे रहे थे धमकी 

Thu, 21 Jul 2016 10:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 21 Jul 2016 10:25 AM IST
विज्ञापन
Sony's family leveled serious accusations at the police, the accused were threatening to agreement
आप महिला कार्यकर्ता ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला

सोनी के परिवार ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि दो जून को आरोपी रमेश भारद्वाज के खिलाफ मामला दर्ज कराते ही उनका जीवन नरक बन गया। 

विज्ञापन


आरोपी ने असामाजिक तत्वों से उसके परिवार को धमकाना शुरू कर दिया। कई बार उसके घर पर धमकी भरी चिट्ठियां भेजी गई। यहां तक कि राह चलते सोनी को जान से मारने की धमकी देकर केस वापस लेने की बात की जाने लगी। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मूलरूप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली सोनी अपने पति अशोक व दो बच्चों के साथ नरेला इलाके में रहती थी। फिलहाल इनके यहां दो बेटियां है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोनी ने घर से बाहर निकलना कर दिया था कम

Sony's family leveled serious accusations at the police, the accused were threatening to agreement
आप महिला कार्यकर्ता ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला

सोनी ब्यूटी पार्लर चलाती थी, लेकिन धमकियां मिलने के बाद उसने पार्लर बंद कर घर से बाहर निकलना कम कर दिया था। सोनी के पति अशोक ने बताया कि अक्सर उनकी पत्नी धमकियों के बारे में बताती थी, कई बार वह खुद उसे लेकर थाने गया। 

मामले के जांच अधिकारी ने उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की। इस बीच आरोपियों की धमकियां बढ़ती गई। वह पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी देने लगे। 

अशोक के मुताबिक, सोनी परेशान होकर मरने की बात करने लगी थी। लेकिन वह उसे समझाता था। उसे क्या पता था कि सोनी हकीकत में अपनी जान दे देगी। 

व्हाट्सऐप ग्रुप पर दी सुइसाइड की सूचना

Sony's family leveled serious accusations at the police, the accused were threatening to agreement
आप महिला कार्यकर्ता ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला

जहर खाने से पहले सोनी ने आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं के अपने व्हाट्सऐप ग्रुप पर एक बजे अपने मरने की खबर दे दी थी। उसका कहना था कि रमेश भारद्वाज वाले मामले में उसे न्याय नहीं मिल पा रहा है। 

उल्टा उसका जीवन नर्क बन गया है। इस वजह से वह परेशान है। सोनी ने लिखा कि न्याय नहीं मिलने की वजह से वह अपना शरीर त्याग रही है। डीसीपी विक्रमजीत ने सोनी के इस मैसेज की पुष्टि की है। 

मरने से पहले पुलिस को दिए बयान में सोनी ने रमेश भारद्वाज के अलावा अमित भारद्वाज और रजनीकांत नामक शख्स पर परेशान करने का आरोप लगाया है। इसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed