फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Son took revenge for his mother's death in gurugram

बदले की आग में जल रहे बेटे ने कुछ इस तरह लिया अपनी मां की मौत का बदला

Mon, 18 Sep 2017 11:51 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Mon, 18 Sep 2017 11:51 AM IST
विज्ञापन
 Son took revenge for his mother's death in gurugram
demo pic
अपनी मॉ से बेतहासा प्यार करने वाले जोनी हंस ने अपनी मॉ की मौत का बदला कुछ इस तरह लिया कि सुनने वालों के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे।
विज्ञापन


दरअलस जोनी हंस की मॉ की मौत मार्च में कौशल गैंग ने की थी। उसी का बदला लेने के लिए जोनी हंस ने साथियों के साथ वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने जोनी हंस के पिता जोगिंद्र हंस को गिरफ्तार कर लिया है। 


बता दें कि सदर थाना क्षेत्र में नाहरपुर रूपा गांव में बाइक सवार तीन बदमाशों ने शुक्रवार दिन में ग्लोबल स्कूल से बच्चों को लेने जा रही 30 वर्षीय सविता पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


पुलिस ने महिला की सास अंजू देवी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। अंजू देवी ने शिकायत में गैंगस्टर बिंदर गुर्जर के भाई मनोज,सुदर्शन सहित कई लोगों के नाम दिए हैं। पुलिस ने शुक्रवार देर रात जोगेंद्र हंस को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं फरार बदमाशों की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है। बता दें कि इसी साल मार्च में जोगेंद्र हंस की पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस सूत्रों के अनुसार, जोगिंद्र ने ही पत्नी की हत्या के बाद बेटे जोनी को उकसाया था। इसके बाद से ही जोनी हंस ने मां का बदला लेने की ठान ली। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी हुई है। सदर थाना प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि दोनों परिवारों में पुरानी रंजिश है। इसी के चलते हत्या की गई है। वारदात के समय महिला अपने बच्चे को लेने के लिए घर से ग्लोबल स्कूल के लिए निकली थी। यह पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद है। बाइक पर तीन बदमाश सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed