फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   son murdered asi father in police station in gurugram arrested

एएसआई पिता की हत्या करने वाले बेटे ने खोला झकझोर देने वाला राज

Wed, 04 Oct 2017 03:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Wed, 04 Oct 2017 03:36 PM IST
सार

- पिता की रोकटोक से परेशान होकर दिया था वारदात को अंजाम 
एएसआई की हत्या में बेटा गिरफ्तार
- पिता की रोकटोक से परेशान होकर दिया था वारदात को अंजाम
- पुलिस ने आरोपी को किया जयपुर से गिरफ्तार

विज्ञापन
son murdered asi father in police station in gurugram arrested
- फोटो : File Photo

विस्तार

गांव नाथुपुर में 18 सितंबर को घर में सो रहे एएसआई की गोली मारकर हत्या करने के मामले में गुरुग्राम पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अपने पिता की रोकटोक से परेशान था जिसके चलते उसने वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गया।
विज्ञापन


मंगलवार को पुलिस ने सूचना के आधार पर राजस्थान के जयपुर में छापेमारी की जहां से उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। बुधवार को आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा। बता दें कि एएसआई नरेश कुमार नाथुपुर में रहते थे और उनकी ड्यूटी फरीदाबाद की पाली चौकी में थी।
विज्ञापन


18 सितंबर की रात को वह अपने घर पर सोए हुए थे कि उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस मामले में मृतक की पत्नी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी कर चुका है चोरी, छीनाछपटी

son murdered asi father in police station in gurugram arrested
haryana police

जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि वारदात के तुरंत बाद से मृतक नरेश का बेटा मोहित फरार है और उसका मोबाइल भी बंद है। जांच के दौरान पुलिस को कुछ अहम सुराग लगे जिसके बाद पुलिस ने टीमें गठित कर आरोपी को पकडने के लिए छापेमारी शुरू कर दी थी।

इस मामले में पुलिस ने राजस्थान के जयपुर में सूचना के आधार पर छापेमारी की जहां से उसे पुलिस ने दबोच लिया। प्रारंभिक पूछताछ में उसने बताया कि वह समय पर घर नहीं आता था जिसके चलते उसके पिता अक्सर उसे टोकते थे जो उसे बर्दाश्त नहीं होता था जिसके कारण ही उसने वारदात को अंजाम दिया।

जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी मोहित पहले भी चोरी, छीनाझपटी व हत्या की वारदातों को अंजाम दे चुका है जिसके खिलाफ विभिन्न थानों में मामला दर्ज है। पुलिस प्रवक्ता रविन्द्र कुमार ने बताया कि बुधवार को आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed