फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   son knife attack on mother as she denied to give money for Intoxication

मां ने नशे के लिए नहीं दिए पैसे तो बेटे ने ऐसे लिया बदला, हाथ में मारा चाकू

Sun, 16 Jul 2017 10:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 16 Jul 2017 10:21 AM IST
विज्ञापन
son knife attack on mother as she denied to give money for Intoxication
murder

कीर्ति नगर में नशे की लत में एक युवक ने अपनी मां पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। महिला को जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती कराने के बाद पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया। वहीं पंजाबी बाग में बीयर के लिए रुपये नहीं देने पर एक युवक ने अपने दोस्त के सिर में चाकू घोंप दिया। पुलिस ने इस बाबत हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।       

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार संध्या सिंह (49) अपने दो बेटों सोनू और राहुल के साथ मानसरोवर गार्डन स्थित झुग्गी में रहती है। सोनू नशे का आदी है जबकि राहुल अपनी टैक्सी चलाता है। गत बृहस्पतिवार को सोनू अपनी मां से स्मैक पीने के लिए रुपये की मांग कर रहा था। मां ने रुपये देने से इनकार कर दिया। गुस्से में सोनू ने उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। 
विज्ञापन


राहुल ने सोनू को समझाने की कोशिश की। लेकिन अचानक गुस्से में आकर राहुल सब्जी काटने वाले चाकू लेकर अपनी मां पर हमला कर दिया। महिला ने हाथ से बचाव किया लेकिन चाकू लगने से वह जख्मी हो गयी। राहुल उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद पुलिस ने संध्या के बयान पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने मामले पर कार्रवाई करते हुए सोनू को इलाके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जांच के बाद बताया कि सोनू पर पहले से ही पांच मामले दर्ज हैं। वह नशे के लिए झुग्गी में मारपीट और लूटपाट कर चुका है। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।     

बीयर के लिए चाकू मारा

son knife attack on mother as she denied to give money for Intoxication
murder

दूसरे मामले में पंजाबी बाग इलाके में बीयर के लिए रुपये नहीं देने पर एक युवक ने अपने दोस्त के सिर में चाकू मारकर उसे बुरी तरह से जख्मी कर दिया। पीड़ित मूलत: गांव किलानी चंपावत उत्तराखंड निवासी लक्ष्मण(27) है जो दिल्ली के पश्चिमपुरी में रहता है और पंजाबी बाग स्थित एक होटल में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत है।       

गत बृहस्पतिवार रात लक्ष्मण वोहरा ने लक्ष्मण को अपने घर पर शराब पीने के लिए बुलाया। वहां सूरज और मनोज भी मौजूद थे। सभी ने शराब का सेवन किया। शराब खत्म होने पर लक्ष्मण वोहरा ने लक्ष्मण को बीयर लेकर आने के लिए कहा। लक्ष्मण ने रुपये नहीं होने की बात कही। इससे गुस्से में आकर लक्ष्मण वोहरा ने लक्ष्मण की पिटाई शुरू कर दी। लक्ष्मण वहां से भागा। 

लेकिन आरोपी ने उसका पीछा कर सिर के पिछले हिस्से में चाकू मार कर उसे बुरी तरह से जख्मी कर दिया। इसी दौरान लक्ष्मण का दोस्त रमेश काम खत्म कर वहां पहुंच गया और बीच बचाव करने लग। लेकिन आरोपी ने रमेश पर भी चाकू से हमला कर फरार हो गया। लक्ष्मण और रमेश को दोस्तों ने अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed