{"_id":"56f27a5c4f1c1bb539f14d24","slug":"son-escaped-after-murderous-attack-on-father-and-grandfather","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरफिरा बेटा बाप और दादी पर जानलेवा हमला कर हुआ फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिरफिरा बेटा बाप और दादी पर जानलेवा हमला कर हुआ फरार
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Thu, 24 Mar 2016 09:28 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-49 थाना अंतर्गत बरौला में सिरफिरे बेटे ने अपने पिता और दादी पर जानलेवा हमला कर घर से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने दादी और पिता को एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करया जहां पिता को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और दादी का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
दादी की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। पिता द्वारा दी गई तहरीर पर सेक्टर-49 पुलिस ने नाबालिग बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया है और उसे पकड़ने के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन
कृष्ण कुमार (40) अपनी मां शकुंतला (65) और बेटे रमेश (15) (परिवर्तित नाम) के साथ बरौला में रहते हैं। रमेश ने पढ़ाई छोड़ रखी है और कुछ दिन पूर्व वह घर से भाग गया था।
विज्ञापन
मंगलवार शाम को कृष्ण कुमार ने बेटे को देखा कि वह बरौला में ही एक पार्क में बैठा हुआ था। पिता अपने बेटे को घर लेकर आया और उसे डांट लगाई कि वह बिना बताए घर से क्यों गया था।
रात को खाना खाने के बाद सब लोग अपने-अपने कमरे में सोने चले गए। रात करीब 11 बजे रमेश उठा और उसने लोहे की रॉड से पिता पर हमला कर दिया जहां पिता घायल हो गए।उनकी चीख सुन कर कमरे में शकुंतला दौड़ कर आई। जहां दादी ने देखा कि उनका पोता अपने पिता को पीट रहा है। शकुंतला बीच में पड़ गई और उसने लड़ाई छुड़वाने का प्रयास किया।
इतने में रमेश ने लोहे की रॉड से उन पर भी हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल हो कर वह जमीन पर गिर गई। जब तक कृष्ण कुमार अपने बेटे को दबोच पाता उससे पहले ही वह वहां से फरार हो गया।
स्थानीय लोगों की मदद से कृष्ण कुमार अपनी मां के साथ अस्पताल पहुंचे जहां उन्हें बुधवार सुबह प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई और शकुंतला की हालत गंभीर होने की वजह से उन्हें आईसीयू में रखा गया है।
थाना प्रभारी सेक्टर-49 अजय कुमार यादव का कहना है कि फरार हुए बेटे के खिलाफ पिता की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और उसे पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।