{"_id":"4b2dd62c18651e3496ccdfbcd2a07d76","slug":"son-beats-father-for-property","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रॉपर्टी के लिए बेटे ने बाप को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रॉपर्टी के लिए बेटे ने बाप को पीटा
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sat, 12 Apr 2014 04:52 PM IST
विज्ञापन
गुड़गांव के बजघेड़ा में रहने वाले एक कलियुगी बेटे ने शुक्रवार की रात को प्रापर्टी को लेकर अपने पिता की पिटाई की।
विज्ञापन
विरोध करने पर हवा में गोली चला कर फरार हो गया। पालम विहार थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया।
बजघेड़ा गांव के रहने वाले रुप सिंह ने पालम विहार थाना पुलिस को बताया कि उनके दो बेटे हैं। उनका छोटा बेटा राजेश प्रापर्टी के लिए उनको आए दिन तंग करता रहता है।
यह भी पढ़ें: बेटे के जाते ही ससुर ने बहू से किया रेप
विज्ञापन
शुक्रवार की रात को उसने उनकी जमकर पिटाई की। इस दौरान विरोध करने पर उसने अपने पास रखे अवैध हथियार से हवाई फायर किया। हवाई फायर करने के बाद आरोपी फरार हो गया।
विज्ञापन
पुलिस ने पिता के बयान पर बेटे के खिलाफ शस्त्र अधिनियम, मारपीट करने के साथ जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शनिवार को अदालत में पेश किया।
जहां पर उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया है। गौरतलब है कि इससे पहले मानेसर में एक बेटे ने अपनी की प्रापर्टी के लिए हत्या कर दी थी।