फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   son and mother tried to committed suicide by putting fire on themselves

कर्ज तले दबा था ये परिवार, बेटे संग मां ने उठाया ऐसा कदम कि चौंक गए सभी

Fri, 16 Mar 2018 08:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 16 Mar 2018 08:07 PM IST
विज्ञापन
son and mother tried to committed suicide by putting fire on themselves

कर्ज से तंग आकर बेटे को देख मां ने भी उठाया ऐसा कदम कि चौंक गए सभी..

विज्ञापन

 

बेगमपुर इलाके में कर्ज से परेशान कवलप्रीत (36) ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। उसे बचाने में मां कैलाश कौर (59) भी झुलस गई। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया, जबकि मां का इलाज चल रहा है। शुरुआती जांच में पता चला है कि युवक मां से रुपये मांगने आया था। रुपये न मिलने पर उसने यह कदम उठाया।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, कैलाश कौर पति चरणजीत और छोटे बेटे गुरविंदर के साथ सेक्टर-22 रोहिणी में रहती हैं। दस साल पहले बड़ा बेटा कवलप्रीत घर से अलग हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवारवालों ने उसे उसका हिस्सा दे दिया था। वह सेक्टर-24 रोहिणी में रहकर निजी कारोबार करता था। कैलाश कौर ने बताया कि बृहस्पतिवार को साढ़े दस बजे कवलप्रीत उनके पास आया था।

उस समय वे घर से बाहर थीं। उसने मां को बताया कि वह कर्ज की वजह से परेशान है। मां ने कहा कि घर जाकर बात करते हैं। इतना सुनते ही कवलप्रीत ने बोतल से ज्वलनशील पदार्थ शरीर पर डाल लिया और लाइटर से आग लगा ली।

Trending Videos

बेटे को आग की लपटों में देख मां खुद को ना रोक पाईं

बेटे को लपटों में घिरा देख मां उससे लिपट गईं और आग बुझाने की कोशिश करने लगी। इसी दौरान कैलाश कौर के कपड़ों में आग लग गई।

शोर-शराबा होने पर गुरविंदर और पड़ोस में रहने वाला दिनेश भागकर पहुंचे और आग बुझाकर दोनों को अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान कवलप्रीत की मौत हो गई, उसकी मां को तबियत बिगड़ने पर निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

वहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई। कैलाश कौर के बयान पर पुलिस ने खुदकुशी करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मां से आर्थिक मदद नहीं मिलने की वजह से उसने यह कदम उठाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed