फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   smuggler arrested with 60 kg silver

दस साल से कर रहे थे तस्करी, 60 किलो चांदी के साथ दबोचे गए

Fri, 03 Jun 2016 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Fri, 03 Jun 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
smuggler arrested with 60 kg silver
तस्करों के कब्जे से बरामद चांदी - फोटो : अमर उजाला

बदरपुर बॉर्डर क्राइम ब्रांच टीम ने तस्करी कर मथुरा से दिल्ली ले जाई जा रही 60 किलो ग्राम चांदी बरामद की है। साथ ही राम किशन, किशोर और हरि निवासी गोविंद नगर मथुरा (यूपी) को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


फिलहाल, तीनों से पूछताछ की जा रही है। सीआईए बॉर्डर इंचार्ज इंस्पेक्टर विमल कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह उनकी टीम ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर रुटीन चेकिंग कर रही थी।
विज्ञापन


मथुरा की ओर से आने वाली ट्रेन में बैठे तीन लोग पुलिस की चेकिंग देख उतर कर भागने लगे। उन्हें रोक कर तलाशी ली गई तो उनके बैग में भारी मात्रा में चांदी की पायल, चेन आदि मिलीं। उन्हें हिरासत में ले लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तौलने पर चांदी के जेवरों का वजन साठ किलोग्राम पाया गया। पूछताछ में रामकिशन ने बताया कि बिक्रीकर, सेवाकर और वैट आदि बचाने के लिए वह लोग लगभग दस साल से सोने-चांदी के जेवरों की तस्करी करते हैं।

धंधा रेलवे और जीआरपी के कर्मचारियों की मिलीभगत से चलता है

smuggler arrested with 60 kg silver

जेवर मथुरा से लाकर दिल्ली में सुनारों के यहां पहुंचाए जाते हैं। जेवरों की यह खरीद फरोख्त कच्चे कागजों पर होती है, पेमेंट मिल जाने के बाद इन कागजों को नष्ट कर दिया जाता है।

टीम ने एक्साइज एवं टैक्सेशन ऑफिसर को चांदी पकड़े जाने की सूचना दी। पकड़े गए किशोर और हरि ने बताया कि सोना-चांदी तस्करी में मथुरा से दिल्ली के बीच कई लोग शामिल हैं।

यह धंधा रेलवे और जीआरपी के कर्मचारियों की मिलीभगत से चलता है। पकड़ी गई चांदी की कीमत करीब 18 लाख रुपये बताई जा रही है। इंस्पेक्टर विमल कुमार ने कहा कि तीनों को रिमांड पर लेने के बाद चांदी तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों को पकड़ा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed