{"_id":"5946a0f14f1c1be6498b4683","slug":"six-year-girl-sexually-assaulted-in-delhi-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"6 साल की बच्ची के साथ पार्क में रेप, आरोपी युवक गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
6 साल की बच्ची के साथ पार्क में रेप, आरोपी युवक गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 19 Jun 2017 09:52 AM IST
विज्ञापन
rape
- फोटो : daily mail
बिंदापुर इलाके में छह साल की बच्ची के साथ पार्क में ले जाकर दुष्कर्म करने का मामले सामने आया है। आरोप पड़ोस में रहने 20 साल के युवक पर है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार छह साल की बच्ची परिजनों के साथ राजापुरी इलाके में रहती है। उसका पिता रिक्शा चालक है। शनिवार रात बच्ची घर के सामने खेलते हुए गायब हो गयी। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। पार्क में पहुंचने पर उनलोगों पड़ोस में रहने वाले युवक अंकित को बच्ची के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा। परिजनों ने आरोपी को दबोच लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने मामले पर कार्रवाई करते हुए अंकित को गिरफ्तार कर लिया। जांच के बाद पुलिस ने बताया कि अंकित बच्ची के पड़ोस में रहता है और इसी इलाके में स्थित एक फैक्टरी में काम करता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।