{"_id":"5856b86f4f1c1bab60c06040","slug":"six-million-goods-stolen-from-the-showroom-to-burglary","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंधमारी कर शोरूम से चुराए छह लाख के सामान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेंधमारी कर शोरूम से चुराए छह लाख के सामान
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 19 Dec 2016 10:22 AM IST
विज्ञापन
चोरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिंदापुर इलाके के मटियाला रोड स्थित एक मार्केट में शनिवार रात बदमाशों ने इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में सेंधमारी कर करीब छह लाख रुपये के सामान चुरा लिए। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज की मदद से बदमाशों की तलाश करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार कुलदीप गुप्ता सपरिवार मटियाला रोड इलाके में रहता है। मकान के भूतल पर उसका इलेक्ट्रॉनिक्स सामानों का शोरूम है, जबकि चौथी मंजिल पर वह रहता है। रविवार सुबह पड़ोसियों ने शोरूम का शटर टूटा हुआ देखा, तो कुलदीप को जानकारी दी।
विज्ञापन
कुलदीप ने शोरूम की जांच करने के बाद वारदात की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस को कुलदीप ने बताया कि चोरों ने शोरूम से 70 महंगे मोबाइल और 15 एलसीडी चुराए हैं। इनकी कीमत करीब छह लाख रुपये है। शोरूम में लगे सीसीटीवी फुटेज में चार बदमाश वारदात को अंजाम देते दिख रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस गश्त नहीं होने के कारण यहां अक्सर चोरी होती है।
विज्ञापन