फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   six arrested in acid throw attack in noida

छह लोगों पर तेजाब फेंकने के मामले में फैक्ट्री मालिक गिरफ्तार

Sat, 22 Oct 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sat, 22 Oct 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
six arrested in acid throw attack in noida

छह लोगों पर तेजाब फेंकने के मामले में फरार चल रहे तेजाब फैक्ट्री के मालिक को फेस-3 पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, तेजाब डालने वाले एक शख्स की भीड़ ने इतनी जमकर पिटाई कर दी थी कि उसकी हालत काफी गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन


तेजाब कांड के आरोपी की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की गई है। फेस-3 थाना अंतर्गत चोटपुर कॉलोनी में तेजाब बनाने की फैक्ट्री चल रही है। इसका मालिक गाजियाबाद निवासी कनन है।
विज्ञापन


बुधवार रात करीब दस बजे चोटपुर में पान का खोखा लगाने वाले राजन और उनकी मां सरोजमति घर जा रहे थे। रास्ते में पीछे से आ रहे एक कैंटर ने उन्हें टक्कर मार दी थी। नाराज मां-बेटे चालक के पास पहुुंचे तो दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भीड़ ने भी तेजी से वाहन चलाने का विरोध किया। आरोप है कि इससे गुस्साए कैंटर चालक संगीत और कर्मचारी अंकित ने भीड़ के ऊपर बाल्टी में भरकर तेजाब फेंक दिया। दोनों शराब के नशे में थे। लोगोें ने हमले से बचने का प्रयास किया, लेकिन छह लोग झुलस गए।

इस दौरान लोगों ने जमकर संगीत और अंकित की धुनाई की थी जिससे अंकित बुरी तरह घायल हो गया। अंकित को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, तेजाब से झुलसे देवेश और दीपू सफदरजंग अस्पताल में भर्ती हैं जहां उनका इलाज चल रहा है।


एसएचओ फेस-3 पंकज पंत का कहना है कि फरार चल रहे फैक्ट्री मालिक कनन को शुक्रवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही, आरोपी अंकित ने पिटाई करने वाले देवेश, राजन, कुंदन और दीपू के खिलाफ मारपीट व जान से मारने की धमकी देने आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।

मामले की जांच की जा रही है। कनन ने फैक्ट्री के सभी कागजात पुलिस के हवाले किए हैं जिसकी जांच की जा रही है कि फैक्ट्री अवैध तो नहीं लगाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed