{"_id":"573618524f1c1b3607919a17","slug":"sitting-on-hunger-strike-a-rape-victims-in-bad-condition","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनशन पर बैठीं दुष्कर्म पीड़िताओं में से एक की हालत खराब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अनशन पर बैठीं दुष्कर्म पीड़िताओं में से एक की हालत खराब
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 14 May 2016 02:40 AM IST
विज्ञापन
जंतर मंतर पर बैठीं दुष्कर्म पीड़ित
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुष्कर्म पीड़ित दिल्ली की चार युवतियां पिछले चार दिनों से जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठी हैं। शुक्रवार को इनमें से एक की हालत खराब हो गई। जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहीं युवती की हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन
युवतियों के समर्थन में बिकाज आई एम गर्ल, हू केयर नामक अभियान चला रहे युवाओं को एक समूह कर रहा है। अभियान से जुड़े नवनीत ने बताया कि इसमें से एक मामला मंदिर मार्ग और तीन पांडव नगर थाने का है। वहीं चारों मामले बीते साल अक्तूबर से इस साल जनवरी के बीच के हैं।
विज्ञापन
नवनीत ने आरोप लगाया कि शिकायत होने के बावजूद पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। वहीं बार-बार गुहार लगाने के बाद दिल्ली महिला आयोग ने भी युवतियों की कोई मदद नहीं की। इससे क्षुब्ध होकर चारों युवतियों ने भूख हड़ताल शुरू की है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को केंद्रीय महिला आयोग से मामले की शिकायत की गई है।
विज्ञापन