फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sisters and brothers used to collect steal at the jewelery shop, such open pole

बहनें और भाई मिलकर करते थे ज्वेलरी शॉप पर चोरी, ऐसे खुली पोल

Mon, 13 Mar 2017 01:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 13 Mar 2017 01:16 PM IST
विज्ञापन
Sisters and brothers used to collect steal at the jewelery shop, such open pole
file photo - फोटो : अमर उजाला

पश्चिम जिला पुलिस ने तीन ऐसे बहन-भाई को दबोचा है जो बूढ़े और अकेले ज्वेलर्स के यहां चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। बाद में उड़ाए गए माल को नंद नगरी के एक ज्वेलर को बेच दिया जाता था। पुलिस ने आरोपी ज्वेलर को भी गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों की पहचान चुन्नी लाल (32) और ज्वेलर  प्रेम कुमार (48) के रूप में हुई है। पुलिस ने चुन्नी लाल की 31 और 36 वर्षीय दोनों बहनों को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 48 नोजपिन (नाक की लोंग) बरामद की है।
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की गिरफ्तारी हो पाई। पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त विजय कुमार ने बताया कि 31 जनवरी को मादीपुर निवासी बुंदू अली ने बताया कि उनकी दुकान पर दो महिलाएं और एक युवक  ग्राहक बनकर आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

​उसे बातों में उलझाकर इन लोगों ने उसकी दुकान से 60 नोजपिन चुरा लिये

Sisters and brothers used to collect steal at the jewelery shop, such open pole
demo pic - फोटो : अमर उजाला
​उसे बातों में उलझाकर इन लोगों ने उसकी दुकान से 60 नोजपिन चुरा लिये। आरोपियों के जाने के बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने छानबीन कर मामला दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान हो गई।

छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि तीनों आरोपी त्रिलोकपुरी के रहने वाले हैं। जांच के बाद पुलिस ने शुक्रवार को तीनों आरोपियों को दबोच लिया। आरोपियों ने वारदात में अपनी बात कबूल कर ली। जांच के दौरान चुन्नीलाल ने बताया कि वह अपनी बहनों के साथ मिलकर वारदातों को अंजाम देता था।

ज्यादातर ग्रामीण इलाकों के ज्वेलर को निशाना बनाया जाता था। अकेले और बूढ़े ज्वेलर को देखकर उनकी दुकान को निशाना बनाया जाता था। ज्यादातर जगहों से एक या दो जेवरात उड़ाते थे, जिसकी वजह से इनकी शिकायत भी नहीं होती थी।

माल उड़ाने के बाद यह नंद नगरी के रश्मि ज्वेलर (प्रेम कुमार) को जेवरात बेच देते थे। पुलिस ने बाद में प्रेम कुमार को भी नंद नगरी से दबोच लिया। पुलिस चोरों आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed