{"_id":"59c7db624f1c1b29688b639e","slug":"sister-s-husband-accused-of-raping","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीवी के न रहने पर साली को बनाता था हवस का शिकार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीवी के न रहने पर साली को बनाता था हवस का शिकार
ब्यूरो/अमर उजाला, नर्ई दिल्ली
Updated Mon, 25 Sep 2017 04:23 PM IST
विज्ञापन
rape
पांडव नगर इलाके में 15 वर्षीय किशोरी ने अपने जीजा पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। किशोरी ने एनजीओ में काम करने वाली एक महिला के जरिए पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल करवाने के बाद दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार किशोरी की मां ने दूसरी शादी कर ली थी। उसके बाद पिता ने उसे अपने पास नहीं रखा। ऐसे में किशोरी अपने जीजा और बहन के साथ रहने लगी। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि जीजा पिछले कुछ दिनों से उसके साथ अश्लील हरकतें कर रहा था। किशोरी के विरोध करने पर वह उसे जान से मारने की धमकी देता था।
विज्ञापन
कुछ दिन पहले आरोपी ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। परेशान होकर पीड़िता ने एनजीओ में काम करने वाली एक महिला से सारी बात बतायी। महिला उसके पड़ोस में रहती थी। महिला ने फोन कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शशि गार्डन पहुंचकर किशोरी का बयान दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन