फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   sister in law murder brother in law

जीजा की हत्या के बाद दीदी की ली मदद और...

Fri, 07 Mar 2014 07:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 07 Mar 2014 07:43 PM IST
विज्ञापन
sister in law murder brother in law

वसंतकुंज इलाके में एक शख्स को साली के साथ छेड़छाड़ करने की कीमत जान देकर चुकानी पड़ी। शख्स ने साली के साथ छेड़छाड़ की तो उसने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी।

विज्ञापन


इसके बाद बड़ी बहन के साथ मिलकर शव को गटर में फेंक दिया था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों बहनों ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश भी की थी।

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार करतार सिंह(35) पुत्र किल्लूराम परिवार के साथ महिपालपुर में रहता था। उसकी साली सलीना (20) महिपालपुर में रहती है।
विज्ञापन

हत्या के बाद दीदी ने दिया साथ

sister in law murder brother in law

सलीना एयरपोर्ट पर काम करती है। करतार सिंह पिछले सप्ताह शराब के नशे में सलीना के पास गया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। छेड़छाड़ करने पर सलीना ने आपा खो दिया और चाकू से जीजा के ऊपर करीब आधा दर्जन बार वार किए।

करतार सिंह की कुछ ही देर में मौके पर ही मौत हो गई। सलीना ने ये बात अपनी बहन व करतार सिंह की पत्नी किरण (32) को बताई और पुलिस में सूचना न देने की दुहाई दी।

साली एयरपोर्ट में करती थी काम

sister in law murder brother in law

सलीना का कहना है कि जीजा उसके साथ कई महीनों से छेड़छाड़ कर रहा था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार दोनों बहनों ने करतार के हाथ-पैर बांध दिए थे। इन्होंने हाथ-पैर बांधकर शव को बोरे में डाला और ऑटो से ले जाकर सी-2, वसंतकुंज में स्थितगटर में फेंक दिया था।

वसंतकुंज (नार्थ) थानाध्यक्ष मनमोहन और एसआई राजीव की पुलिस टीम ने करतार की हत्या के आरोप में दोनों बहनों को जब बुधवार को गिरफ्तार किया, तब इस वारदात का खुलासा हुआ।

दोनों बहनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आरोपी करतार का परचूने के सामान का सप्लाई करने का व्यवसाय था। पुलिस उस ऑटो चालक की तलाश कर रही है जिस ऑटो से करतार के शव को सी-2 की गटर में फेंका गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed